

पश्चिमी अफ्रीकी देश माली में सप्ताहांत में ‘कायरतापूर्ण और बर्बर’ आतंकवादी हमलों में 130 से अधिक नागरिक मारे गए। सप्ताहांत में ‘कायरतापूर्ण और बर्बर’ आतंकवादी हमलों में 130 से अधिक नागरिक मारे गए। सरकारी बयान के अनुसार कातिबात मैकीना जिहादी सशस्त्र समूह (अल-कायदा आतंकवादी समूह से संबद्ध) के आतंकवादियों ने मोप्ती क्षेत्र के डायलासगौ शहर में शांतिपूर्ण आबादी को निशाना बनाया।
साथ ही डियानवेली और डेग्यूसेगौ के पास के समुदाय को भी निशाना बनाया। सरकार ने सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक बयान में कहा,“अमादौ कोफ़ा के कातिबत मैकिना के लड़ाकों द्वारा मारे गए नागरिकों की कुल संख्या 132 है।
और कई अपराधियों की औपचारिक रूप से पहचान कर ली गई है।” वर्ष 2012 में माली में सरकारी बलों और अलगाववादी आंदोलनों के आतंकवादियों के बीच एक सशस्त्र संघर्ष शुरू हुआ।
सरकारी बयान के अनुसार कातिबात मैकीना जिहादी सशस्त्र समूह (अल-कायदा आतंकवादी समूह से संबद्ध) के आतंकवादियों ने मोप्ती क्षेत्र के डायलासगौ शहर में शांतिपूर्ण नागरिकों को निशाना बनाया। साथ ही डियानवेली और डेग्यूसेगौ के पास के समुदाय को भी निशाना बनाया।
माली साल 2015 से आतंकवाद से जूझ रहा है। इस साल 20 नवंबर को आतंकवादियों ने माली की राजधानी बमाको में रेडिसन ब्लू होटल को निशाना बनाकर 20 से अधिक लोगों को गोलियों से भून दिया था।


