spot_img

BIT Mesra में युवती से दुष्कर्म के बाद उसकी लाश को कमरे में फांसी पर लटकाया…खुदकुशी का रंग देने की कोशिश..

spot_img
- Advertisement -

बीआईटी मेसरा की छात्राएं कहीं से भी महफूज नहीं है। हाल ही में पल्लवी की हत्या उसके दोस्त ने ही कर दी थी। इस मामले में पुलिस की शुरुआती जांच में यह तथ्य सामने आया कि रांची के टाटीसिलवे थाना क्षेत्र के पास आरागेट रेल पटरी पर लावारिश हालत में मिली लाश पल्लवी की थी।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

पुलिस ने जांच में पाया है कि पल्लवी की मौत ट्रेन के टकराने की वजह से नहीं हुई है। उसके शरीर के कई हिस्सों में गहरे जख्म के निशान हैं। पुलिस को शक है कि उसकी धारदार हथियार से हत्या की गई है। पुलिस को जांच में पता चला कि पल्लवी के साथ पीयूष तिवारी नाम का एक युवक भी था। किसी बात को लेकर विवाद बढ़ा। इस विवाद के बाद आरोपी पीयूष ने धारदार हथियार से मारकर उसकी हत्या कर दी। पल्लवी का शव रेलवे ट्रैक से काफी दूर पड़ा था। अब ताजा मामला भी उसी बीआईटी मेसरा की है जहां एक युवती से दुष्कर्म कर उसकी लाश को खुदकुशी का रंग देने की कोशिश की गई है। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

रांची से जो जानकारी आ रही है उसमें बीआईटी मेसरा ओपी क्षेत्र के बीआईटी कॉलेज के पास रूधिया मोहल्ला में रविवार को संदिग्ध हालात में एक युवती की लाश कमरे में लटकी मिली। आशंका जताई जा रही है कि युवती के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर शव को कमरे में लटका दिया गया।

मामला जिले के बीआईटी मेसरा ओपी क्षेत्र के बीआईटी कॉलेज के पास ईट भट्ठा के बगल में रूदिया मोहल्ला का है जहां रविवार को युवती का शव घर में लटका हुआ मिला है। इस मामले में आशंका जताई जा रही है, कि युवती के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर उसके शव को फन्दे से लटका दिया गया है।

युवती का नाम अंशु कुमारी बताया जा रहा है। बताया जाता है कि स्थानीय लोगों ने युवती का शव कमरे में लटका हुआ देखा। इसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

जानकारी के मुताबिक युवती के माता-पिता बीआईटी में काम करते हैं। सुबह दोनों चले गए थे। कुछ देर बाद पिता किसी काम से घर आए तो देखा दरबाजा बाहर से बंद है। दरबाजा खोला तो बेटी का शव फंदे से लटका पाया।

 

स्थानीय लोगों के अनुसार शव देखने से प्रतीत होता है दुष्कर्म के बाद हत्या कर फंदे से लटका दिया है। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। हालांकि स्थानीय लोग इसकी पुष्टि नहीं कर रहे हैं कि दुष्कर्म हुआ ही है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी। शव फंदे से लटका मिला, जांच जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की सही जानकारी मिलेगी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही वजह का पता चल पायेगा। वहीं, यह भी पता लगाया जा रहा है कि यह हत्या है या खुदकुशी है, क्योंकि अगर युवती के साथ दुष्कर्म हुआ है तो साक्ष्य को मिटाने के लिए उसका मर्डर किया गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

भारत में आ रही हैं नई 7-Seater SUV: आपकी अगली पसंदीदा कार कौन सी?

भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में प्रीमियम 7-सीटर SUV सेगमेंट में एक रोमांचक बदलाव आने वाला...

3 अप्रैल 2026 का राशिफल: मीन राशि में त्रिग्रही योग से मिलेगा डबल लाभ, जानें आपकी राशि पर क्या होगा असर

Aaj Ka Rashifal: आज 03 अप्रैल दिन शुक्रवार है। पंचांग के अनुसार वैशाख कृष्ण पक्ष...

Airtel Black: Customer’s Hilarious Domain Prank Forces Airtel Apology

Airtel Black: एक परेशान ग्राहक ने एयरटेल ब्लैक डोमेन खरीदकर कंपनी को मजाकिया अंदाज...

नई ट्रायम्फ स्पीड 400: Royal Enfield Classic 350 को कड़ी टक्कर देने के लिए तैयार, जानें कब होगी लॉन्च

Royal Enfield Classic 350: भारतीय बाज़ार में रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 का दबदबा सालों...