बेगूसराय से इस वक्त की बड़ी खबर है जहां एक युवती स्थानीय निवासी नंदकिशोर सदा की पुत्री लाली कुमारी के साथ दुष्कर्म कर हत्या की गई है। युवती पूजा के लिए फूल तोड़ने गई थी। इसी बीच दरिंदों ने उसके साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी। अहम यह है कि युवती शादी शुदा थी और अपने पति से अलग मायके में रह रही थी। घटना बखरी थाना क्षेत्र के चकहमीद पंचायत स्थित सादिकपुर मुसहरी गांव की है। पढ़िए पूरी खबर
जानकारी के अनुसार, लाली की दो शादी नाबालिग उम्र में ही कर दी गई थी, पहली शादी अलौली एवं दूसरी शादी लखीसराय में हुई थी। लेकिन दोनों पति से उसका झगड़ा हो गया, जिसके कारण बीते कई वर्षों से ससुराल के बदले मायके में ही रह रही थी।
रविवार की शाम उसे कांवरिया बनकर सिमरिया गंगा धाम से बाबा हरिगिरी धाम जाना था। वह अगले सुबह करीब तीन बजे उठकर वह गांव में फूल तोड़ने चली गई थी। सुबह में जब ग्रामीण बहियार गए तो गाछी में शव देखकर हड़कंप मच गया। शव मिलने का हल्ला होते ही मौके पर सैकड़ों लोग जुट गए तथा पुलिस को भी सूचना दी गई।
बदमाशों ने दुष्कर्म के बाद गला रेतकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। फिलहाल घटना के बाद परिजनों में जहां कोहराम मच गया है, वहीं गांव में भी आक्रोश और दहशत का माहौल है।