spot_img

बेगूसराय वैष्णवी ज्वेलर्स के अंदर लॉकर तक पहुंचे अपराधी, तोड़ ना सके तो बाहर में पड़े 2 लाख के जेवरात ले उड़े

spot_img
- Advertisement -

बिहार के बेगूसराय में अपराध थमने का नाम ही नहीं ले रहा। यहां अपराधी हर रोज तांडव कर रहे हैं और व्यवस्था उनके सामने नतमस्तक है। ताजा मामला स्थानीय वैष्णवी ज्वेलर्स का है जहांं बीती रात भी बेखौफ अपराधियों ने जिला मुख्यालय के नगर थाना क्षेत्र स्थित चित्रवाणी सिनेमा हॉल के समीप की इस ज्वेलरी दुकान का दीवार तोड़कर दो लाख के जेवरात ले उड़े।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

हालांकि, लॉकर का ताला नहीं टूटा। इसके बाद अपराधियों ने करीब दो लाख की ज्वेलरी जो इधर-उधर पड़ी थी बंटोर कर लेते गए। इस घटना से कर्पूरी स्थान चौक और नौरंगा पुल के बीच स्थित वैष्णवी ज्वेलर्स के अलावे अन्य व्यवसायियों में भारी आक्रोश है।

- Advertisement -

बेगूसराय में स्वर्ण व्यवसायी लगातार अपराधियों के निशाने पर हैं, स्वर्ण व्यवसायी के साथ लगातार लूट, चोरी, डकैती और छिनतई की घटना को अंजाम दिया जा रहा है। जिसके कारण व्यवसायियों में दहशत और भय का माहौल है।

पीड़ित व्यवसायी रघुवीर साह ने बताया
शनिवार की रात वह अन्य दिनों की तरह अपनी दुकान बंद कर घर चले गए थे। रविवार की सुबह जब दुकान खोलने गए तो अंदर सब कुछ बिखरा देखकर होश उड़ गए। जिसके बाद छानबीन में पीछे दीवार टूटा हुआ मिला है।

दीवार तोड़कर चोरों ने काउंटर से करीब डेढ़-दो लाख की ज्वेलरी तथा गल्ला से 20 हजार नगद गायब कर दिया। सूचना मिलते ही पहुंची नगर थाना की पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच कर चोरों की पहचान एवं उनके गिरफ्तारी की कोशिश चल रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार में स्वास्थ्य क्रांति! अब हर जिला अस्पताल बनेगा सुपर स्पेशियलिटी, 15 हजार अस्पतालों में डॉक्टरों पर CCTV की निगरानी | स्वास्थ्य मंत्री निशांत...

Bihar Health Services: बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने बड़ा ऐलान किया है। अब सभी जिला अस्पताल सुपर स्पेशियलिटी बनेंगे और 15 हजार अस्पतालों में डॉक्टरों क#BiharHealth,#SuperSpecialityHospital,#HealthMinisterNishant

बिहार सिपाही भर्ती: लाखों की डील का खुलासा, बड़े सॉल्वर गिरोह का पर्दाफाश, 15 गिरफ्तार, लाखों की डील, ब्लैंक चेक का खेल और...

Bihar Recruitment Exam: खगड़िया में सिपाही भर्ती परीक्षा में बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। पुलिस ने केंद्राधीक्षक, शिक्षक और सॉल्वर गिरोह के 15 सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जो लाखो#BiharRecruitmentExam,#KhagariaPolice,#SolverGang

गया में मोमोज बेचने वाला निकला हैवान! 10 अश्लील वीडियो VIRAL, कई युवतियां शिकार, FIR दर्ज

Gaya News: गया के बांकेबाजार में एक मोमोज विक्रेता रेहान के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो और एससी-एसटी एक्ट के तहत FIR दर्ज हुई है। उस पर 10 अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप है।#GayaNews,#BankebazarCrime,#POCSOAct

अररिया में पुलिस का ‘ऑपरेशन 30 मिनट’: बाइक चोर गिरफ्तार, चोरी की पल्सर बरामद!

Araria News: अररिया में बथनाहा पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में शानदार कार्रवाई की है। हटिया चौक से चोरी हुई पल्सर बाइक आधे घंटे में बरामद हुई, चोर भी गिरफ्तार।#ArariaNews,#BiharPoliceAction,#MotorcycleTheft