spot_img

बिहार में बच्चे की गर्दन काटकर हत्या, रविवार दोपहर रियाजउद्दीन की लाश को फेंका

spot_img
- Advertisement -

सीवान से इस वक्त की बड़ी खबर है जहां एक नौ साल के बच्चे बूटन की गला रेतकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद शव को फेंककर अपराधी फरार हो गए। वह शनिवार से ही घर से लापता था। रविवार की सुबह उसकी लाश मिलते ही कोहराम मच गया। मामला, जिले के गौतम बुद्धनगर(जीबी नगर) तरवारा थाना क्षेत्र के काला डुमरा चवर का है। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

रविवार की दोपहर एक बच्चे का शव बरामद होने के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया । मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के पचपकड़िया गांव निवासी बाबु जान मियां का 09 वर्षीय पुत्र रियाजउद्दीन उर्फ बूटन के रूप में हुई है।

- Advertisement -

बच्चे के गले पर धारदार हथियार से काटने के निशान मिले हैं। इससे आशंका जताई जा रही है कि बच्चे की गर्दन काट हत्या कर शव को फेंक दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही जीबी नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची हुई है । पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया है । फिलहाल पुलिस हर एंगल से घटना की जांच कर रही है।

- Advertisement -

घटना के संबंध में बताया जाता है कि बूटन शनिवार के दोपहर से ही अपने घर से लापता था । बच्चें के लापता होने के अगले दिन शव घर से करीब 600 मीटर की दूरी पर चवर से बरामद किया गया है । जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। आशंका जताई जा रही है कि बच्चे की हत्या कर शव को फेंक दिया गया है। इधर, लापता बच्चे की शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है।

मृतक के परिजन ने बताया कि मासूम बूटन शनिवार दोपहर घर के बाहर से अचानक गायब हो गया। इसके बाद परिजन ने काफी खोजबीन की, लेकिन देर रात तक भी कुछ पता नहीं चला। वहीं रविवार को दोपहर ग्रामीणों ने चवर में शव को देखा। इसकी सूचना ने परिजनों को दी। इसके बाद शव की पहचान होते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

किशनगंज में हाहाकार: मिट्टी के ढेर में दबकर तीन मासूम बच्चियों की दर्दनाक मौत, एक ही परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Kishanganj News: किशनगंज में एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। दिघलबैंक प्रखंड में घर की लिपाई के लिए मिट्टी लेने गईं एक ही परिवार की तीन मासूम बच्चियां अचानक मिट्टी के टीले म#KishanganjNews,#BiharTragedy,#SoilCollapse

बड़ी खबर Bihar e-Cabinet ! बिहार में अब कैबिनेट के फैसले AI से होंगे, सम्राट चौधरी सरकार का मास्टरप्लान तैयार

Bihar e-Cabinet: बिहार में अब सरकारी कामकाज और भी तेज और पारदर्शी होने वाला है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अगुवाई में राज्य सरकार ने ई-कैबिनेट व्यवस्था लागू करने की दिशा में ते#BiharECabinet,#SamratChoudhary,#DigitalBihar

Darbhanga Accident दरभंगा में चीख-पुकार! कुशेश्वरस्थान-फुलतोड़ा मार्ग पर ई-रिक्शा पलटा, 5 लोग जिंदगी-मौत से जूझ रहे

Darbhanga Accident: दरभंगा में शनिवार को एक तेज रफ्तार ई-रिक्शा पलटने से भीषण हादसा हो गया। इस दुर्घटना में दो महिलाओं सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने तत्परता द#DarbhangaAccident,#BiharRoadSafety,#ERickshawAccident

सुपौल अस्पताल में गूंजी मौत की धमकी! 50-60 लोगों ने डॉक्टरों को घेरा, जमकर की तोड़फोड़

Supaul Hospital Violence: सुपौल सदर अस्पताल में इलाज के दौरान 50-60 अज्ञात लोगों ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मियों को जान से मारने की धमकी दी और अस्पताल में तोड़फ#SupaulHospitalViolence,#BiharNews,#DoctorAttacked