spot_img

उत्तर प्रदेश से अपनी भाभी को बाइक से बिहार छोड़ने आए युवक की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत

spot_img
- Advertisement -

बिहार और यूपी के सीमावर्ती क्षेत्र सीवान जिले के मैरवा में मंगलवार की सुबह सड़क हादसे में यूपी के एक बाइक सवार युवक उत्तर प्रदेश के भटनी जिला के रहने वाले मोतीपुर गांव के राजा टोला निवासी 26 वर्षीय हरिकेश पटेल की मौत हो गई।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, हरिकेश अपनी बाइक से भाभी को छोड़ने के लिए उनके मायके सीवान के अंदर आया था। भाभी को छोड़कर वापस अपने घर उत्तर प्रदेश लौटने के दौरान मैरवा थाना क्षेत्र के फरछुआ गांव के समीप सड़क पर मिट्टी गिरा रहे एक ट्रैक्टर ने बाइक सवार को सामने से जोरदार टक्कर मार दिया। इससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

- Advertisement -

घटना में बाइक सवार युवक अपनी बाइक सहित उछलकर दूर जाकर गिरा। इस हादसे में बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इसके बाद आसपास के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। मौजूद लोगों ने आरोपी ट्रैक्टर चालक को पकड़ने की पूरी कोशिश की लेकिन वह मौके पर अपने ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया।

- Advertisement -

घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची मैरवा थाने की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया। जबकि घटना के बाद ट्रैक्टर छोड़कर फरार युवक की शिनाख्त के लिए पुलिस मामले की जांच कर रही है साथ ही ट्रैक्टर को जप्त कर थाने लाई है। इधर, हरिकेश के परिजनों ने ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार कर इस मामले में उचित कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

अंधविश्वास की भेंट चढ़ी रूपा : जमुई में बच्चे की मौत पर महिला की पीट-पीटकर हत्या|कहा – तुम डायन हो |झाड़ी में मिली अर्धनग्न...

Jamui Murder: जमुई में अंधविश्वास के चलते 45 वर्षीय रूपा मांझी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। एक बच्चे की मौत के बाद उन्हें डायन बताया गया था। पुलिस को अर्धनग्न शव झाड़ी में मि #JamuiNews,#BiharCrime,#Superstition

Darbhanga LNMU मिथिला विश्वविद्यालय में शिक्षा का विस्तार! छात्रों को मिला बड़ा तोहफा, अब इन विषयों में भी कर सकेंगे PG | पढ़िए –...

Bihar LNMU: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा में अब छात्रों को 7 नए विषयों में स्नातकोत्तर की पढ़ाई का मौका मिलेगा। सिंडिकेट की बैठक में यह अहम फैसला लिया गया। #BiharLNMU,#DarbhangaUniversity,#EducationBihar

भागलपुर बियाडा घाट पर खूनी झड़प! 15 बोरी चावल के लिए यात्री को बेरहमी से पीटा, कुंडल तक छीना

Bhagalpur Biyada Ghat: भागलपुर के बियाडा घाट पर स्टीमर कर्मियों ने 15 बोरी चावल को लेकर एक यात्री कुणाल कुमार को बेरहमी से पीटा। इस घटना ने घाट पर यात्रियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल ख #BhagalpurNews,#BiyadaGhat,#PassengerSafety

बड़ी खबर! जनगणना 2027 के नियमों में बदलाव, अब ये लोग भी गिनेंगे आबादी | शिक्षक – बैंककर्मी समेत 12 तरह के लोग शामिल

Bihar Census: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बिहार समेत पूरे देश के लिए जनगणना (संशोधन) नियम- 2026 अधिसूचित किए हैं। अब सरकारी, निजी स्कूल के कर्मचारी, बैंक क्लर्क और सार्वजनिक उपक #BiharCensus,#Census2027,#HomeMinistry