बेगूसराय में हर ओर अपराधियों ने आतंक मचा रखा है। गुरुवार को बेखौफ बदमाशों ने मटिहानी थाना क्षेत्र में बैंक से रुपया निकासी कर जा रहे एक व्यक्ति से दो लाख रुपया छीन लिया। घटना मटिहानी थाना से मात्र दो सौ मीटर दूर मटिहानी गांव की है।
पीड़ित विपिन बिहारी सिंह ने बताया कि वह भारतीय स्टेट बैंक बेगूसराय से दो लाख रुपया निकासी कर ई-रिक्शा से अपने घर मटिहानी आए। यहां अपने घर के समीप ई-रिक्शा से उतरने के बाद रिक्शा चालक को भाड़ा देने लगे।
इसी बीच एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक आया और उनके हाथ में पकड़ा झोला छीनकर फरार हो गया। मटिहानी थाना से मात्र दो सौ मीटर की दूरी पर हुई इस घटना से लोगों में दहशत और आक्रोश है। मटिहानी थानाध्यक्ष विवेक भारती ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है।