back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 18, 2026
spot_img

Bihar News : शराब मामले में जेल में बंद दो कैदियों की मौत, मंडलकारा प्रशासन पर बड़ा सवाल!

spot_img
- Advertisement -
Bihar News : शराब मामले में जेल में बंद दो कैदियों की मौत, मंडलकारा प्रशासन पर बड़ा सवाल!
Bihar News : शराब मामले में जेल में बंद दो कैदियों की मौत, मंडलकारा प्रशासन पर बड़ा सवाल!

बेगूसराय मंडल कारा में बंद दो कैदी की बुधवार की रात सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। इस संबंध में जेल प्रशासन ने जहां बीमारी के कारण इलाज के दौरान मौत की बात कही है। वहीं, दोनों मृतक के परिजनों ने जेल प्रशासन पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।

- Advertisement -

बीजेपी और मुकेश सहनी…अब दुआ-सलाम बंद! सच मानो तो मनोरंजन ठाकुर के साथ

- Advertisement -

जेल प्रशासन के अनुसार चेरिया बरियापुर थाना क्षेत्र के खांजहांपुर निवासी हरे कृष्ण सिंह का पुत्र राजेश सिंह हत्या के मामले में करीब ढ़ाई साल से बेगूसराय मंडल कारा में बंद था। एक महीने से उसे लगातार बुखार की शिकायत आ रही थी, जिसके बाद मंडल कारा के अस्पताल में इलाज कराया गया लेकिन स्थिति बिगड़ने के बाद तीन दिन पहले इलाज के लिए पटना पीएमसीएच ले जाया गया।

- Advertisement -

बीजेपी और मुकेश सहनी…अब दुआ-सलाम बंद! सच मानो तो मनोरंजन ठाकुर के साथ

वहां जांच के बाद बेगूसराय सदर अस्पताल इलाज के लिए भेज दिया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। दूसरा मृतक रामप्रवेश सिंह तेघड़ा थाना क्षेत्र के मधुरापुर पुवारी टोला निवासी राम पदारथ सिंह का पुत्र है। राम प्रवेश सिंह दिसंबर से शराब कारोबार के मामले में बेगूसराय मंडल कारा में बंद था।

बीजेपी और मुकेश सहनी…अब दुआ-सलाम बंद! सच मानो तो मनोरंजन ठाकुर के साथ

जहां तीन दिन पूर्व ही उसकी तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उसे कारा प्रशासन द्वारा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने उसे बाहर इलाज कराने की सलाह दी, लेकिन देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

बीजेपी और मुकेश सहनी…अब दुआ-सलाम बंद! सच मानो तो मनोरंजन ठाकुर के साथ

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

धुरंधर 2 पर Film Piracy का साया: जानें क्या है कानून और कितना जुर्माना!

Film Piracy: Film Piracy एक ऐसा खतरा है जो फिल्म उद्योग को लगातार नुकसान...

दिल्ली में बेकाबू हुए Dry Fruit Prices: पश्चिमी एशिया संकट का सीधा असर

Dry Fruit Prices: वेस्ट एशिया में जारी भू-राजनीतिक उथल-पुथल का सीधा असर अब देश...

जल्द आ रही है Triumph Speed T4, रॉयल एनफील्ड हंटर को देगी कड़ी टक्कर

Triumph Speed T4: भारतीय मोटरसाइकिल बाजार में जल्द ही एक नया खिलाड़ी दस्तक देने...

शक्ति, साधना और सकारात्मकता का महापर्व Chaitra Navratri 2026

Chaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की उपासना का महापर्व चैत्र नवरात्रि हमें नकारात्मकता पर...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें