मई,2,2024
spot_img

कानपुर में हृदय रोग संस्थान में आग, 50 से अधिक मरीज फंसे, फायर ब्रिगेड दस्ते ने अंदर फंसे मरीजों को सुरक्षित निकालने के लिए रेस्क्यू शुरू, खिड़की से सीढ़ियों के सहारे फंसे लोगों को निकाले जाने की कोशिश

spot_img
spot_img
spot_img
कानपुर, 28 मार्च। जनपद के सबसे बड़े हृदय रोग संस्थान में रविवार को प्रथम तल में अचानक आग लग गई। आग देख वार्ड में भर्ती मरीजों व तीमारदारों में चीख पुकार मच गई। आग की जानकारी पर अस्पताल स्टॉफ में हड़कंप मच गया और सभी लोग मरीजों को वार्ड से लेकर बाहर भागने लगे। सूचना पर दमकल पहुचा और आग के बीच मरीजों को निकालने के लिए रेस्क्यू जारी है।
स्वरूप नगर थाना क्षेत्र के कार्डियोलॉजी हॉस्पिटल में रविवार की सुबह अचानक फर्स्ट फ्लोर पर आग लग गई। आनन-फानन में अस्पताल प्रशासन ने भर्ती मरीजों को बाहर निकालते हुए दमकल विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी हुई हैं।
समाचार लिखे जाने तक 50 से अधिक मरीज संस्थान में फंसे हुए हैं। उनको खिड़कियों के माध्यम से बाहर निकालने के लिए  दमकल और पुलिस कर्मियों की ओर से बचाव कार्य जारी है। अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल है।
यह भी पढ़ें:  Bihar News |Bhagalpur News| भागलपुर विश्वविद्यालय में Lecturer Recruitment में बड़ी गड़बड़ी! Patna High Court ने दिए जांच के आदेश

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें