back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 22, 2026
spot_img

हुनर से भरा UP अब Amazon, Flipkart के साथ Odop पर, दुनिया को दिखाएगा Full Of Talent

spot_img
- Advertisement - Advertisement

त्तर प्रदेश में योगी सरकार की पहली पसंदीदा योजना रही वन डिस्टीक वन प्रोडेक्ट (ओडीओपी) को अब एमेजान, फ्लिपकॉर्ट और ओडीओपीमार्ट डॉट काम से जोड़ दिया गया है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

जिससे अपनी पसंद की वस्तुओं की ऑनलाइन खरीदारी कोई भी कहीं से भी कर सके। इसे हुनर से भरा यूपी, दुनिया को दिखायेगा ओडीओपी नाम दिया गया है।

- Advertisement -

ओडीओपीमार्ट डॉट काम पर लोगों को वैसे तो हर वस्तु ही खरीदने का मौका हैं लेकिन कुछ खास वस्तुओं को जो घरों की सजावट में या रोजमर्रा की जरुरतों में उपयोग की जाती है, उनको खासा पसंद किया जा रहा है। ताजमहल वाले शहर आगरा में संगमरमर के पत्थर पर हाथों से बनायी जाने वाले डिजाइन के बाद तैयार उत्पाद उसी का एक उदाहरण है।

आनलाइन खरीदारी करने वाले लोगों की मानें तो अम्बेडकरनगर के वस्त्र उत्पाद को ऑनलाइन मंगाने का प्रयास किया और कुछ मिनटों में ही अपनी पसंद के वस्त्र का चुनकर आर्डर भेज दिया। अम्बेडकरनगर में बनने वाली पावरलूम में साड़ी, गमछा, तकिया कवर अपने टिकाऊपन के कारण ज्यादा लोकप्रिय है।

इसी तरह से सम्भल जिले को मृत पशुओं की हड्डियों व सींग से बनने वाले उत्पादों के लिए जाना जा रहा है। हॉर्न बोन से कारीगर ऐसे उत्पाद बना रहे है, जो लोगों को पसंद आ रहे है और उनके बजट में मिल जा रहे हैं। ये उत्पाद लोगों के घरों की खूबसूरती को बढ़ाते हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

केंद्रीय कर्मचारियों को मिल सकती है बड़ी सौगात: Dearness Allowance Hike से बढ़ेगी सैलरी!

Dearness Allowance Hike: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की...

साप्ताहिक लव राशिफल: 22 से 28 फरवरी 2026 तक का प्रेम भविष्य

Weekly Love Horoscope: इस नश्वर संसार में प्रेम एक शाश्वत अनुभूति है, जो हर...

‘द ब्लफ’ को लेकर उत्साहित हैं ऋतिक रोशन, जानिए क्यों खास है प्रियंका चोपड़ा की ये फिल्म!

Priyanka Chopra News: हॉलीवुड में अपना परचम लहरा चुकीं देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन...

Salman Khan के पिता सलीम खान हॉस्पिटल में भर्ती, शाहरुख खान ने भी की मुलाकात

Salman Khan News: बॉलीवुड के 'भाईजान' सलमान खान के परिवार पर दुखों का पहाड़...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें