spot_img

Bihar News : चाकू से गोदकर साइकिल दुकानदार के बेटे की हत्या, कचरा के ढ़ेर पर मिला शव

spot_img
- Advertisement -

बेगूसराय में बेखौफ बदमाशों ने बुधवार की देर रात एक साइकिल दुकानदार के पुत्र की मारपीट करने के बाद चाकू गोदकर हत्या कर दी और शव को कूड़ा के ढ़ेर पर फेंक दिया।

- Advertisement -

गुरुवार की सुबह मॉर्निंग वॉक पर गए लोगों ने जब शव देखा तो हड़कंप मच गया, सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना जिला मुख्यालय के रतनपुर सहायक थाना क्षेत्र स्थित जवाहर नगर कॉलोनी की है।

- Advertisement -

बीजेपी और मुकेश सहनी…अब दुआ-सलाम बंद! सच मानो तो मनोरंजन ठाकुर के साथ

- Advertisement -
Bihar News : चाकू से गोदकर साइकिल दुकानदार के बेटे की हत्या, कचरा के ढ़ेर पर मिला शव
Bihar News : चाकू से गोदकर साइकिल दुकानदार के बेटे की हत्या, कचरा के ढ़ेर पर मिला शव

घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है, कुछ लोग जहां प्रेम-प्रसंग में हत्या होने की आशंका जता रहे हैं। वहीं, कुछ लोगों को आशंका है कि मृतक के पिता की तीन जगहों पर साइकिल की दुकान है और इसी से जुड़े दुश्मनी में रात में उसे फोन करके बुलाया गया तथा घर के पास ही हत्या कर शव को फेंक दिया गया है।

लेकिन परिजनों ने किसी भी तरह की जानकारी या विवाद होने से इनकार किया है। फिलहाल घटना के बाद मोहल्ले में दहशत का माहौल बना हुआ है।

बीजेपी और मुकेश सहनी…अब दुआ-सलाम बंद! सच मानो तो मनोरंजन ठाकुर के साथ

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मियांचक जवाहर कॉलोनी निवासी साइकिल दुकानदार मो. महबूब का पुत्र शमीर उर्फ सोनू रात करीब एक बजे तक अपने घर के छत पर सोया हुआ था। उसके बाद परिजनों को उसके बारे में कोई जानकारी नहीं है तथा गुरुवार की सुबह घर से करीब एक सौ मीटर दूर पर सड़क किनारे कचरा के ढ़ेर पर उसका शव मिला है।

शव को देखने से ऐसा लग रहा है कि मारपीट करने के बाद चाकू मारकर हत्या की गई है। मृतक के पास से बरामद मोबाइल एवं आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

बीजेपी और मुकेश सहनी…अब दुआ-सलाम बंद! सच मानो तो मनोरंजन ठाकुर के साथ

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार के छात्रों ने चौंकाया! 12 राज्यों को पीछे छोड़ देश में तीसरे नंबर पर, मुजफ्फरपुर बना नंबर-1 जिला

Bihar Inspire Award Manak: भारत सरकार की 'इंस्पायर अवार्ड मानक' योजना में बिहार के छात्रों ने कमाल किया है। राज्य ने 12 बड़े राज्यों को पछाड़कर देश में तीसरा स्थान हासिल किया है। मुजफ्फरप #BiharNews,#InspireAwardManak,#Muzaffarpur

बिहार में लाइब्रेरियन बनने का सपना होगा पूरा! BSEB ने दिया 10 साल की छूट और नो नेगेटिव मार्किंग का तोहफा

Bihar Librarian Exam: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें 10 साल की अधिकतम उम्र छूट और कोई निगेटिव #BiharLibrarianExam,#BSEBNotification,#BiharJobs

बिहार में 21 नए ROB: सिर्फ 7 दिनों में होगा भूमि अधिग्रहण, इन 4 जिलों को मिलेगी बड़ी सौगात!

Bihar ROB: बिहार के पूर्णिया, कटिहार, अररिया और किशनगंज में बनने वाले 21 रेल ओवरब्रिज के लिए भूमि अधिग्रहण 7 दिनों में पूरा होगा। मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने दिया नि #BiharROB,#LandAcquisition,#DilipJaiswal

Madhubani Cyber Crime शादी से पहले लड़की का ‘अश्लील’ वीडियो वायरल, टूट गया रिश्ता; अब मांगे जा रहे ₹1.50 लाख!

Madhubani Cybercrime: मधुबनी में साइबर अपराध का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक युवती की आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उसकी शादी टूट गई। आरोपी ने वीडि #MadhubaniNews,#CybercrimeBihar,#Extortion