मई,18,2024
spot_img

वन मैन शो और टू मेन आर्मी आपका खेल अब खत्म, खामोश झारखंड BJP…टाटा, बाय-बाय

spot_img
spot_img
spot_img

Image result for शत्रुघ्न सिन्हानई दिल्ली, देशज न्यूज। भाजपा से बागी हुए अभिनेता और कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने झारखंड की हार पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व पार्टी अध्यक्ष अमित शाह पर जमकर हमला बोला है। तीखे कटाक्ष किए हैं। वैसे, झारखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली करारी शिकस्त के बाद विरोधियों के तंज व आलोचनाओं के साथ सोशल मीडिया पर विरोध का दौर लगातार जारी है।

मगर बिहारी बाबू का गुस्सा व तल्ख मिजाज का कायल पूरा देश है। सो, शत्रुघ्न सिन्हा के ट्वीट खूब पढ़े जा रहे हैं। उन्होंने लिखा है,’वन मैन शो और टू मेन आर्मी’ आपका खेल अब खत्म होने वाला है। सिन्हा ने कहा, खामोश झारखंड बीजेपी…टाटा, बाय-बाय।

वन मैन शो और टू मेन आर्मी आपका खेल अब खत्म, खामोश झारखंड BJP...टाटा, बाय-बाय
श्री सिन्हा इससे पहले भी पीएम मोदी समेत उनके मंत्रिमंडल को निशाना बनाते रहे हैं। फिलहाल, अगला-दिल्ली, बिहार, पश्चिम बंगाल व कई अन्य स्थानों का नंबर है। सिन्हा ने झारखंड के पूर्व सीएम रघुबर दास को हराने वाले सरयू राय को बधाई देते हुए कहा, सरयू राय न केवल चुनौती देने वाले बल्कि झारखंड के पूर्व सीएम के खिलाफ जीते भी हैं। सिन्हा ने कहा, ‘वन मैन शो और टू मेन आर्मी के घमंड की वजह से सरयू राय को टिकट नहीं दिया गया लेकिन उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा और झारखंड के पूर्व सीएम रघुबर दास को रिकॉर्ड मतों से हरा दिया।वन मैन शो और टू मेन आर्मी आपका खेल अब खत्म, खामोश झारखंड BJP...टाटा, बाय-बाय

यह भी पढ़ें:  Samastipur Crime News| Bihar News| समस्तीपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी, स्मैक और लुटेरा गैंग का खुलासा, 5 अपराधी हथियार, बाइक, मोबाइल, स्मैक, कैश के साथ गिरफ्तार

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें