back to top
17 अगस्त, 2024
spot_img

ताबड़तोड़ मौत को चुन रहे सुरक्षाकर्मी…ताजा यही…IG के आवास पर तैनात सुरक्षाकर्मी ने गोली मारकर की खुदकुशी

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement

पंजाब में ये क्या हो रहा है। लगातार सुरक्षाकर्मी और जवान खुद मर रहे हैं अपने परिजनों को मार रहे हैं। ताजा मामला आईजी के आवास पर तैनात सुरक्षाकर्मी सुशील कुमार की है जिसने गोली मारकर खुदकुशी कर ली है लेकिन पहले चलिए मार्च महीनें में जब पंजाब सीएम हाऊस की सुरक्षा में तैनात जवान ने आत्महत्या कर ली थी।

दोस्त की शादी के लिए छुट्टी लेकर आया था घर और फिर क्या हुआ…पंजाब पुलिस का करीब 30 वर्षीय जवान कर्म सिंह पुत्र सुखदेव सिंह चंडीगढ़ स्थित सीएम हाउस की सुरक्षा में तैनात था। 27 मार्च को कर्म सिंह अपने दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए छुटटी लेकर अबोहर आया था।

सुबह उसने अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इतना ही नहीं, गत पांच अप्रैल को गुरूदासपुर में पहले पत्नी और बेटे को गोली मारकर उतारा मौत के घाट उतारा फिर एएसआई भूपिंदर सिंह ने फिर खुद  खुदकुशी कर ली। और अब ताजा आज यह हुआ। पढ़िए पूरी खबर

पंजाब पुलिस के आईजी के चंडीगढ़ आवास पर तैनात एक कांस्टेबल ने बीती रात सर्विस गन से गोली मार कर आत्महत्या कर ली। मृतक के परिजनों के पहुंचने के बाद आज उसका पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

पंजाब पुलिस के आईजी राकेश अग्रवाल के चंडीगढ़ आवास पर कांस्टेबल सुशील कुमार बतौर संतरी तैनात था। सुशील कुमार ने बीती रात आईजी आवास पर ड्यूटी के समय अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। जिससे उसकी मौत हो गई। सुशील कुमार मूल रूप से पंजाब के कपूरथला का रहने वाला था।

घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर-26 की पुलिस मौके पर पहुंची और वहां तैनात अन्य कर्मचारियों से भी पूछताछ की। सुशील की मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।

पुलिस के अनुसार सुशील को किसी प्रकार की ऑफिशियल ड्यूटी का तनाव नहीं था। रोजाना की तरह वह बुधवार शाम को भी ड्यूटी कर रहा था। उसी दौरान गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो सुशील को लहूलुहान हालत में बेसुध गिरा पाया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरी जांच में उसे मृत पाया गया।

जरूर पढ़ें

बाइक चोरों का आतंक! सुबह पूजा और शाम सब्ज़ी – दोनों वक्त चोर सक्रिय! गौतमाश्रम और ब्रह्मपुर से 2 बाइकें 1 ही दिन गायब

जाले और कमतौल समेत आसपास के क्षेत्रों में बढ़ती वाहन चोरी की घटनाएं एक गंभीर चिंता...

रजा चौक पर क्यों भड़की भीड़? आपत्तिजनक तख्तियां, पिटाई-कार्रवाई का क्या है सच? पढ़िए भरवाड़ा में बवाल!

स्वतंत्रता दिवस पर दरभंगा के सिंहवाड़ा प्रखंड के भरवाड़ा में बवाल! रजा चौक पर...

Darbhanga में किशोर का अपहरण! कार से उठाया,मांगी 30 लाख फिरौती… मोबाइल ऑन-ऑफ, मगर ये सोनकी पुलिस है…

दरभंगा में 30 लाख के लिए 16 वर्षीय किशोर का अपहरण! पुलिस ने सकुशल...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें