back to top
17 अगस्त, 2024
spot_img

‘भारत जोड़ो’ यात्रा राजस्थान पहुंचने के पहले ‘पद छोड़ो’ की इच्छा जता गए माकन

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement

राजस्थान  में राहुल की भारत यात्रा दिसंबर में पहुंचेगी। मगर, इससे पहले ही एक भूचाल आता दिख रहा है। प्रदेश प्रभारी अजय माकन ने ऐसी बात आलाकमान से कह दी है कि शीर्ष नेतृत्व अगले साल चुनाव से पहले बैकफुट पर आ गया है। 

जानकारी के अनुसार, कांग्रेस विधायकों की गोलबंदी से दु:खी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय माकन हार मानते दिख रहे हैं। इसको लेकर उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को पत्र लिखा है। पत्र बेहद ही गंभीर और मार्मिक है। इसमें उन्होंने राजस्थान प्रभारी पद छोड़ने की पेशकश की है।

 

माकन के प्रभारी रहते राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के समर्थक विधायकों ने विद्रोह का बिगुल फूंक दिया था। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के राज्य में पहुंचने के पहले यह पेशकश बड़ा झटका माना जा रहा है।

 

दिसंबर महीने के पहले सप्ताह में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान पहुंचेगी। कांग्रेस सरकार होने के कारण राज्य में इस यात्रा की तैयारियां भी बड़े स्तर पर की गई है, लेकिन उसके पहले अजय माकन के पद छोड़ो निर्णय से चर्चा गरम हो गई है। अजय माकन हाईकमान के अति विश्वसीनय माने जाते हैं।

 

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के समर्थक विधायकों ने 25 सितंबर, 2022 को विद्रोह करके कांग्रेस नेतृत्व की बात न सुनने का जो पायलट दिखाया था, उससे प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अजय माकन दुखी हैं। माकन ने, कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को पत्र लिखकर किसी अन्य नेता को राजस्थान प्रभारी की जिम्मेदारी देने की पेशकश की है।

जरूर पढ़ें

Bihar में Triple Murder! 2 युवकों के चेहरे पर गोलियां दागी, तीसरे की घर में हत्या

चेहरे छलनी, खून से सनी रात, अपराधियों का तांडव। दहशत, हड़कंप, गोलियों की गूंज।...

खिरोई और बागमती लौट आओ फिर से धरा पर– 40 साल, पहली बार, ऐसी ‘रुसवाई’- ‘रुख’ मोड़ लिया कैसा -किसानी छोड़ देंगे ‘हम’

स्पेशल स्टोरी- आंचल कुमारी। सावन-भादो में सूखी खिरोई नदी! किसान बोले – 40 साल...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें