spot_img

दरभंगा में पार्षद, उपमुख्य पार्षद और मुख्य पार्षद लेंगे 13 को शपथ, शपथ ग्रहण के कार्यक्रम पढ़िए

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी राजीव रौशन ने नगर पालिका आम निर्वाचन 2022 के क्रम में नगर निगम, नगर परिषद एवं नगर पंचायतों के नवनिर्वाचित पार्षदों, उप मुख्य पार्षद एवं मुख्य पार्षद पार्षद का शपथ ग्रहण कार्यक्रम 13 जनवरी 2023 को निर्धारित किया गया है।

- Advertisement -

दरभंगा नगर निगम के पार्षदों, उप मुख्य पार्षद, मुख्य पार्षद को पूर्वाह्न 11:00 बजे समाहरणालय परिसर अवस्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला दंडाधिकारी राजीव रौशन की ओर से शपथ ग्रहण करवाया जाएगा।

- Advertisement -

वहीं, नगरपरिषद बेनीपुर के नवनिर्वाचित पार्षदों, उप मुख्य पार्षद एवं मुख्य पार्षद को अरविंद कुमार झा, अपर समाहर्ता विभागीय जांच दरभंगा की ओर से नगर परिषद बेनीपुर में शपथ ग्रहण करवाया जाएगा।

- Advertisement -

नगर पंचायत कुशेश्वरस्थान पूर्वी के नवनिर्वाचित पार्षदों, उप मुख्य पार्षद एवं मुख्य पार्षद को संजीव कुमार कापर अनुमंडल पदाधिकारी बिरौल की ओर से शपथ ग्रहण करवाया जाएगा।

 

नगर पंचायत हायाघाट के नवनिर्वाचित पार्षदों, उप मुख्य पार्षद एवं मुख्य पार्षद को राहुल कुमार वरीय उप समाहर्ता दरभंगा की ओर से शपथ ग्रहण करवाया जाएगा। नगर पंचायत बहेड़ी के नवनिर्वाचित पार्षदों, उप मुख्य पार्षद एवं मुख्य पार्षद को मनोज कुमार पवन अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी बेनीपुर की ओर से शपथ ग्रहण करवाया जाएगा।

नगर पंचायत सिंहवाड़ा के नवनिर्वाचित पार्षदों, उप मुख्य पार्षद एवं मुख्य पार्षद को श्री राजेश कुमार जिला परिवहन पदाधिकारी दरभंगा की ओर से शपथ ग्रहण करवाया जाएगा। नगर पंचायत भरवाड़ा के नवनिर्वाचित पार्षदों, उप मुख्य पार्षद एवं मुख्य पार्षद को अभिषेक रंजन वरीय उप समाहर्ता दरभंगा की ओर से शपथ ग्रहण करवाया जाएगा। नगर पंचायतों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम संबंधित प्रखंड मुख्यालय में ही करवाया जाएगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhaga News: घनश्यामपुर में टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली रफ्तार, संवेदनशील गांवों पर विशेष फोकस

टीबी मुक्त भारत: भारत को क्षय रोग से निजात दिलाने की मुहिम अब गांवों...

Bhagalpur News: नाथनगर में भीषण Gas Crisis! साईं बाबा गैस एजेंसी की मनमानी से भड़के उपभोक्ता, SDO से की शिकायत

Gas Crisis: भागलपुर के नाथनगर इलाके में इन दिनों गैस उपभोक्ता त्राहिमाम कर रहे...

Darbhanga News: बड़ी खबर, रविवार को भी खुला रहेगा संस्कृत विश्वविद्यालय दरभंगा, जानें वजह

संस्कृत विश्वविद्यालय: दरभंगा के कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय से एक अहम खबर सामने...

Bihar Railway News: बिहार ट्रेन रूट, नरकटियागंज-सिकटा से अब दरभंगा-मुजफ्फरपुर तक सीधा सफर, रेलवे ने दी Bihar Train Route हरी झंडी

Bihar Train Route: पश्चिम चंपारण के वाल्मीकिनगर क्षेत्र के यात्रियों के लिए यह बहुत...