back to top
6 जुलाई, 2024
spot_img

ICC T20I Rankings| Hardik Pandya No.1 BOSS, बनें विश्व के नंबर 1ऑलराउंडर@ICC T20I Rankings में Top पर

spot_img
spot_img
spot_img

ICC T20I Rankings| Hardik Pandya No.1 BOSS, बनें विश्व के नंबर 1ऑलराउंडर@ICC T20I Rankings में Top पर| भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने आईसीसी टी20 रैंकिंग में झंडा गाड़ दिया है। टी-20 विश्व कप के फाइनल में भारतीय जीत के हीरो रहे हार्दिक पांड्या अब विश्व के नंबर वन ऑलराउंडर के खिताब से नवाजे (Hardik Pandya becomes world number 1 all-rounder) गए हैं। जहां, बुधवार को जारी हरफममौला खिलाड़ियों की आईसीसी टी20आई रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंच गए हैं।

ICC T20I Rankings| वानिंदु हसरंगा से बादशाहत छीनी

हार्दिक नंबर वन ऑलराउंडर बन गए हैं। उन्होंने वानिंदु हसरंगा से बादशाहत छीनी है।  टी20 वर्ल्ड कप 2024 समाप्त (Hardik Pandya becomes world number 1 all-rounder On top of @ICC T20I Rankings) होने के बाद इंटनरेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने टी20 खिलाड़ियों की ताजा रैकिंग जारी की है।

ICC T20I Rankings|  टी20 विश्व कप 2024 में शानदार प्रदर्शन किया,

पांड्या श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा की बराबरी पर पहुंच गए। उन्होंने टी20 विश्व कप 2024 में शानदार प्रदर्शन किया, जिसमें उन्होंने 151.57 की स्ट्राइक रेट से 144 रन बनाए और आठ मैचों में 11 विकेट लिए। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ फाइनल में हार्दिक ने हेनरिक क्लासेन और डेविड मिलर के महत्वपूर्ण विकेट लिए और आखिरी ओवर में 16 रन बचाकर भारत को अपना दूसरा टी20 विश्व कप खिताब जीतने में मदद की।

ICC T20I Rankings|  पहले नंबर पर हार्दिक, बाकी ये

टी20 ऑलराउंडर रैंकिंग के शीर्ष 10 में अन्य बदलावों में मार्कस स्टोइनिस, सिकंदर रजा, शाकिब अल हसन और लियाम लिविंगस्टोन एक स्थान ऊपर चढ़े, जबकि अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी चार स्थान गिरकर शीर्ष पांच से बाहर हो गए। आईसीसी पुरुष टी-20 अंतरराष्ट्रीय ऑलराउंडर रैंकिंग में नंबर एक पर हार्दिक पांड्या (भारत),इसके बाद क्रमश: वानिंदु हसरंगा (श्रीलंका), मार्कस स्टोइनिस (ऑस्ट्रेलिया),. सिकंदर रजा (जिम्बाब्वे), शाकिब अल हसन (बांग्लादेश), मोहम्मद नबी (अफगानिस्तान)
दीपेंद्र सिंह ऐरी (नेपाल), लियाम लिविंगस्टोन (इंग्लैंड), एडेन मार्कराम (दक्षिण अफ्रीका)
वहीं दसवें नंबर पर मोईन अली (इंग्लैंड) को शामिल किया गया है।

यह भी पढ़ें:  Ashadha Gupt Navratri 2024| नवदुर्गा: प्रकीर्तिता:| शनिवार से आषाढ़ मास की गुप्त नवरात्रि@16 को विजयादशमी
--Advertisement--

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें