spot_img

T-20 World Cup: Indian Team से जुड़े Hardik Pandya, लिखा – On national duty 🇮🇳

spot_img
- Advertisement -

स्टार भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) 5 जून को आयरलैंड के खिलाफ होने वाले आईसीसी टी 20 विश्व कप के उद्घाटन मुकाबले से पहले न्यूयॉर्क में टीम इंडिया में शामिल हो गए।

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

 

- Advertisement -

आईसीसी टी-20 विश्व कप 1 से 29 जून तक वेस्टइंडीज और अमेरिका में खेला जाएगा। मेन इन ब्लू 1 जून को न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में बांग्लादेश के साथ अपना एकमात्र अभ्यास मैच भी खेलेगा।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  एसीसी राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए इंडिया ए टीम में बड़ा बदलाव! रिंकू सिंह को मिली नई जिम्मेदारी, रजत पाटीदार बाहर | इन्हें मौका

Hardik Pandya is On national duty 🇮🇳

बुधवार को इंस्टाग्राम पर पांड्या ने घोषणा की कि वह “राष्ट्रीय कर्तव्य पर हैं” और टूर्नामेंट से पहले भारतीय टीम से जुड़ गए हैं।

हार्दिक इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 के खराब अभियान के बाद टीम में आ रहे हैं। पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (एमआई) और पांड्या के लिए मौजूदा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) सीजन भूलने लायक रहा है। वर्ष 2022 में डेब्यू सीजन में गुजरात टाइटन्स (जीटी) को खिताब दिलाने वाले पांड्या टीम के साथ दो साल के कार्यकाल के बाद मुंबई लौटे।

यह भी पढ़ें:  एसीसी राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए इंडिया ए टीम में बड़ा बदलाव! रिंकू सिंह को मिली नई जिम्मेदारी, रजत पाटीदार बाहर | इन्हें मौका

 

मुंबई टीम को पांच बार आईपीएल खिताब दिलाने वाले कप्तान रोहित शर्मा की जगह लेने से हार्दिक और फ्रैंचाइज़ी की सोशल मीडिया पर भारी आलोचना हुई। पांड्या को उनके मैचों के दौरान पूरे भारत के स्टेडियमों में हूटिंग का सामना करना पड़ा और टीम चार जीत, 10 हार और आठ अंकों के साथ अंक तालिका में सबसे निचले स्थान पर रही। 2015-21 तक फ्रैंचाइज़ी की सफलता में अहम भूमिका निभाने वाले पांड्या मैच जिताने वाला प्रदर्शन नहीं कर सके।

यह भी पढ़ें:  एसीसी राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए इंडिया ए टीम में बड़ा बदलाव! रिंकू सिंह को मिली नई जिम्मेदारी, रजत पाटीदार बाहर | इन्हें मौका
T20 World Cup: Hardik Pandya joins Indian team, writes – On national duty 🇮🇳

14 मैचों में पांड्या ने 18.00 की औसत और 143.04 की स्ट्राइक रेट से 216 रन बनाए, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 46 रहा। उन्होंने 35.18 की खराब औसत और 10.75 की इकॉनमी रेट से 11 विकेट भी लिए।

Sports: India-Pakistan ब्लॉकबस्टर मुकाबला 9 को

भारत अपना टी-20 विश्व कप अभियान 5 जून को आयरलैंड के खिलाफ न्यूयॉर्क के नवनिर्मित नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में शुरू करेगा। इस बीच, भारत और पाकिस्तान के बीच सबसे प्रतीक्षित ब्लॉकबस्टर मुकाबला 9 जून को होगा। इसके बाद वे टूर्नामेंट के सह-मेजबान यूएसए (12 जून) और कनाडा (15 जून) के साथ अपने ग्रुप ए मैच खेलेंगे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

मुजफ्फरपुर रामबाग चकबासु इलाके में गैस लीकेज से मचा हड़कंप! लेकिन प्रशासन ने 5 मिनट में टाल दी बड़ी तबाही

Muzaffarpur Gas Leak: मुजफ्फरपुर के रामबाग चकबासु में गैस लीकेज की सूचना से सनसनी फैल गई। प्रशासन और IOCL की टीम ने तुरंत कार्रवाई कर रिसाव को रोका, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।#MuzaffarpurNews,#GasLeak,#BiharSafety

Supaul News दिवाली पर घर आ रहा था सुपौल का सूरज, पहुंची लाश| पंजाब में कार से कुचलकर मौत

Supaul News: सुपौल के छातापुर प्रखंड निवासी 25 वर्षीय सूरज उरांव की पंजाब में सड़क हादसे में मौत हो गई। दिवाली के लिए घर लौट रहा सूरज अपने पीछे पत्नी और तीन मासूम बच्चे छोड़#SupaulNews,#PunjabAccident,#DiwaliTragedy

दहशत! दीपावली के दिन भारत-नेपाल सीमा पर खूनी खेल, नेपाल से आए हमलावरों ने युवक को चाकू से गोदा, मौत

Sitamarhi News: सीतामढ़ी के मेजरगंज में दीपावली के दिन भारत-नेपाल सीमा पर खूनी वारदात हुई। नेपाल से आए हमलावरों ने सोनू पटेल नामक युवक को चाकू से गोदकर मार डाला, जबकि एक अन्य ग#SitamarhiNews,#NepalBorderCrime,#BiharCrime

पुलिस अपराधियों के पास फूलों की माला लेकर नहीं जाएगी: मंत्री संतोष सुमन का बड़ा बयान, बिहार में गरमाई सियासत!

Bihar Police: बिहार में पुलिस मुठभेड़ों पर बहस के बीच मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन ने अपराधियों को सीधा संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस पर हमला करने वालों के खिलाफ जवाबी#BiharPolice,#SantoshSuman,#BiharCrime