

उत्तराखंड के हरिद्वार में आयोजित होने वाली चार दिवसीय नेशनल इंटर स्कूल और इंटर कॉलेज फ्रेंच बॉक्शिंग चैंपियनशिप में भाग लेने मुज़फ़्फ़रपुर जिले के मेधावी छात्र छात्राए गुरुवार को हरिद्वार के लिए रवाना हुए।
इस टीम में बिहार से कुल 19 बॉक्सरों के साथ मुख्य तकनीकी पदाधिकारी सह मुख्य कोच ई. राहुल श्रीवास्तव, टीम मैनेजर सेंशाई बबली सिंह, ऑफिसियल के तौर पर उपासना गई है।
ये सभी बॉक्सर बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगें। उम्मीद है की पिछली बार बिहार ऑल इंडिया रैंक में दूसरा स्थान पर था इस बार प्रथम स्थान लाने की पुरी कोशिश करेगा। तैयारी पूरी कर ली गई है। इसबार बिहार सिर्फ असौत फाइट मे भाग ले रहा हैं।
नेशनल लेवल पर फाइट का नाइट मैच भी होना था लेकिन उस मैच के कैंसिल हो जाने के कारन बिहार के लगभग 15 से ज्यादा खिलाड़ी इस बार भाग नहीं ले रहे हैं। कॉम्बैट के बॉक्सर फाइट कैंसिल होने के कारन काफी दु:खी भी है। लेकिन उम्मीद है अगस्त में आयोजित होने वाली नेशनल प्रतियोगिता मे उन्हें मौका दिया जाएगा।



