spot_img

T20 WC 2024 News| छोटे मियां सुभान अल्लाह… Afghanistan ने रचा इतिहास, पहुंचा T20 World Cup के Semi Final में

यही है, इसे ही कहते हैं चमत्कार। जो अक्सर क्रिकेट की बाइस गज पर करिश्माई अंदाज में दिखता रहा है। आज दिखा है। युद्ध की विभिषिका, हर जुल्म और संघर्ष से निकलकर अफगानिस्तान के क्रिकेटरों ने साबित कर दिया है, वह सर्वश्रेष्ठता की पंगत में आज क्यों अगुवा बने हैें, जहां क्रिकेट के दिग्गज भी इस उपलब्धि से हतप्रभ हैं। अफगान‍िस्तान क्रिकेट की 2010 में टी20 वर्ल्ड कप की शुरूआत और 14 साल बाद पहली बार टी20 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल। राजनीतिक अस्थिरता के बीच क्रिकेट के स्थिर भविष्य की बानगी है।

spot_img
- Advertisement -

T20 WC 2024 News| छोटे मियां सुभान अल्लाह… Afghanistan ने रचा इतिहास, पहुंचा T20 World Cup के Semi Final में। बड़ी खबर किंग्सटाउन से है। जहां, गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत और बारिश के बूते अफगानिस्तान ने इतिहास रचते हुए बारिश से बाधित सुपर 8 मुकाबले में बांग्लादेश को 8 रन से हराकर आईसीसी टी-20 विश्व कप के (Afghanistan reached semi-finals of T20 World Cup) सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। अफगानिस्तान की जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया विश्व कप से बाहर हो गया है।

- Advertisement -

T20 WC 2024 News|यह उसका इस फॉर्मेट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

अफगान‍िस्तान की क्रिकेट टीम 2010 से टी20 वर्ल्ड कप खेल रही है। मगर, उसने करीब चौदह साल बाद यानि 2024 में पहली बार इतिहास दर्ज करते हुए टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह बनाई है। यह उसका इस फॉर्मेट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। अफगानी टीम ने बांग्लादेश को हराकर सेमी-फाइनल में जगह बनाने का सारा क्रेडिट उसके कप्तान राशिद खान को जाता है। जहां,

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बड़ी खबर! बिहार-नेपाल सीमा पर भारतीय वाहनों की एंट्री फिर चालू, अब FREE में मिलेगी एंट्री! | ऐसे मिलेगा निःशुल्क पास

T20 WC 2024 News| अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 115 रन बनाए

वर्षा से बाधित मैच में अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 115 रन बनाए। अफगानिस्तान की पारी खत्म होने के साथ ही बारिश शुरु हो गई।
बारिश रुकने पर मैच शुरु हुआ और दूसरे ही ओवर में फजलहक फारुकी ने तंजीद हसन (00) को आउट कर बांग्लादेश की शुरुआत खराब कर दी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा BDO पत्नी की मौत का राज खुलेगा! पुलिस अधिकारी प्रेमिका सीतामढ़ी से गिरफ्तार| Muzaffurpur -Darbhanga Police की कॉम्बो में हाई-प्रोफाइल मिस्ट्री !

T20 WC 2024 News| बांग्लादेश को दोहरा झटका

इसके बाद नवीन उल हक ने तीसरे ओवर में 23 के कुल स्कर पर दो लगातार गेंदों पर नजमुल हसन शांतो (05) और शाकिब अल हसन (00)को आउट कर बांग्लादेश को दोहरा झटका दिया। हालांकि इसके बाद फिर से बारिश शुरु हो गई। बारिश रुकने के बाद बाग्ंलादेश ने संभलकर खेलना शुरु किया और पावरप्ले में 3 विकेट पर 46 रन बना लिए।

T20 WC 2024 News| राशिद खान ने अफगानिस्तान को दिलाई मैच में वापसी

पावरप्ले के बाद अफगानी कप्तान राशिद खान ने पहले 48 के कुल स्कोर पर सौम्य सरकार (10) और फिर 65 के कुल स्कोर पर तौहीद हृदोय (64), उसके बाद महमुदुल्लाह (06) और रिशाद हुसौन (00) को आउट कर अफगानिस्तान को मैच में वापसी दिला दी। 11 ओवर की समाप्ति पर बांग्लादेश ने 80 रन पर 7 विकेट खो दिये।
बारिश के कारण बांग्लादेश को 19 ओवर में 114 रनों का संशोधित लक्ष्य मिला। जहां, मैच दोबारा शुरु होने पर गुलाबदीन नैब ने 92 के कुल स्कोर पर तंजीम हसन शाकिब को आउट कर बाग्ंलादेश को आठवां झटका दिया। हालांकि इस दौरान टिककर खेल रहे लिटन दास ने अपना अर्धशतक पूरा किया। 105 के कुल स्कोर पर नवीन उल हक ने तस्कीन अहमद (02) को बोल्ड कर बांग्लादेश को नौवां झटका दिया। इसके बाद फिर से बारिश शुरु हो गई। बारिश रुकने पर नवीन ने मुस्तफिजुर रहमान को एलबीडब्ल्यू को अफगानिस्तान को ऐतिहासिक जीत दिलाते हुए टी-20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचा दिया। लिटन दास 49 गेंदों पर 5 चौके और 1 छक्के की बदौलत 54 रन बनाकर नाबाद रहे।

यह भी पढ़ें:  बड़ी खबर: अब सीधे PhD कर सकेंगे बिहार के छात्र, मास्टर डिग्री की नहीं पड़ेगी जरूरत!

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

PMCH में हाहाकार! 56 ऑपरेशन रद्द, स्वास्थ्य मंत्री ने लिया कड़ा एक्शन, क्या मिलेगी राहत? | सुपरिटेंडेंट क्या बोले-

PMCH Strike: पटना के पीएमसीएच में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल से हाहाकार मचा हुआ है। 56 ऑपरेशन रद्द हो चुके हैं। बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने एक्शन लेते हुए पीएमस#PMCHStrike,#BiharHealth,#PatnaNews

सरकारी दफ्तर में हड़कंप! जहानाबाद में अमीन ₹5000 रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया

Jehanabad Corruption: जहानाबाद के मखदुमपुर अंचल कार्यालय में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अमीन अनिल कुमार सिंह को 5,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किय#JehanabadNews,#BiharVigilance,#CorruptionArrest

दरभंगा में बहू को सास ने गर्म पानी में दिया जहर! मासूम बेटे ने खोला मां की हत्या का राज – मौत की गुत्थी?

Darbhanga Murder: दरभंगा के बहेड़ी थाना क्षेत्र में 25 वर्षीय विवाहिता प्रीति कुमारी की संदिग्ध मौत से सनसनी फैल गई है। मायके वालों ने सास पर जहर देकर हत्या का गंभीर आरोप लगाया ह#DarbhangaMurder,#BiharCrime,#JusticeForPreeti

खान सर को मिली बड़ी राहत! अब इस तारीख़ को खुलेगा पटना गोलीबारी मामले का राज, हथियार लाइसेंस का मुद्दा और अगली सुनवाई

Khan Sir News: पटना के चर्चित शिक्षक खान सर को गोलीबारी मामले में अदालत से बड़ी राहत मिली है। अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई के बाद आदेश सुरक्षित रखा गया है, 10 जुलाई को आएगा फ#KhanSirNews,#PatnaCrime,#BiharJudiciary