back to top
17 अगस्त, 2024
spot_img

BCCI के नए बॉस होंगे 1983 विश्व कप विजेता टीम के नायक दिग्गज ऑलराउंडर रोजर बिन्नी

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement

भारत के पूर्व ऑलराउंडर रोजर बिन्नी, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के नए अध्यक्ष होंगे। बिन्नी सौरव गांगुली की जगह लेंगे। बिन्नी 18 अक्टूबर को मुंबई में बीसीसीआई की वार्षिक आम बैठक के दौरान कार्यभार ग्रहण करेंगे।

पिछले एक सप्ताह से चल रही गहमागहमी के बाद यह फैसला किया गया कि बेंगलुरु के रहने वाले 67 वर्षीय बिन्नी बोर्ड के 36वें अध्यक्ष होंगे। जय शाह बीसीसीआई सचिव के रूप में बने रहेंगे, जो बोर्ड में सबसे प्रभावशाली पद है। राजीव शुक्ला भी बोर्ड के उपाध्यक्ष पद पर बरकरार रहेंगे।

जानकारी के अनुसार, 1983 विश्व कप विजेता टीम के सदस्य 67 वर्षीय बिन्नी को क्रिकेट प्रशासन का काफी अनुभव है। उन्होंने वर्षों से कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) में विभिन्न पदों पर काम किया है, और 2019 से इसके अध्यक्ष हैं। इससे पहले बिन्नी पटेल और अनिल कुंबले (2010-12) के नेतृत्व वाले केएससीए प्रशासन का भी हिस्सा थे।

बिन्नी के साथ, नए प्रशासन में आशीष शेलार और देवजीत सैकिया नए चेहरे हैं। 2017 और 2019 के बीच मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष के रूप में कार्य कर चुके आशीष कोषाध्यक्ष होंगे और मौजूदा समय में असम क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव देवजीत सैकिया अब संयुक्त सचिव होंगे।

एक अन्य महत्वपूर्ण नियुक्ति अरुण धूमल की है, जो नए आईपीएल अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण करने के लिए तैयार हैं। धूमल पूर्व बल्लेबाज बृजेश पटेल की जगह लेंगे, जो कि 24 नवंबर को 70 वर्ष के हो जाएंगे। यह बीसीसीआई के संविधान में किसी पदाधिकारी या प्रशासक के लिए अधिकतम अनुमत आयु सीमा है। पटेल 2019 से इस पद पर हैं।

जरूर पढ़ें

बाइक चोरों का आतंक! सुबह पूजा और शाम सब्ज़ी – दोनों वक्त चोर सक्रिय! गौतमाश्रम और ब्रह्मपुर से 2 बाइकें 1 ही दिन गायब

जाले और कमतौल समेत आसपास के क्षेत्रों में बढ़ती वाहन चोरी की घटनाएं एक गंभीर चिंता...

रजा चौक पर क्यों भड़की भीड़? आपत्तिजनक तख्तियां, पिटाई-कार्रवाई का क्या है सच? पढ़िए भरवाड़ा में बवाल!

स्वतंत्रता दिवस पर दरभंगा के सिंहवाड़ा प्रखंड के भरवाड़ा में बवाल! रजा चौक पर...

Darbhanga में किशोर का अपहरण! कार से उठाया,मांगी 30 लाख फिरौती… मोबाइल ऑन-ऑफ, मगर ये सोनकी पुलिस है…

दरभंगा में 30 लाख के लिए 16 वर्षीय किशोर का अपहरण! पुलिस ने सकुशल...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें