spot_img

राज्य स्तरीय जूनियर बालक-बालिका कुश्ती प्रतियोगिता के कुश्ती में बेगूसराय बना बिहार चैंपियन, हीरा और मोती ने फिर जीते स्वर्ण पदक

spot_img
- Advertisement -

भागलपुर के इस्लामपुर नवगछिया में आयोजित राज्य स्तरीय जूनियर बालक-बालिका कुश्ती प्रतियोगिता में बेगूसराय कुश्ती टीम ने पांच स्वर्ण सहित छह पदक प्राप्त कर 28 अंकों के साथ ओवरऑल चैंपियन बन गई है।

- Advertisement -

एनआईएस कोच-सह-जिला कुश्ती संघ बेगूसराय के सचिव कुंदन कुमार ठाकुर ने बताया कि ग्रीको रोमन स्टाइल में सदानंदपुर बीहट निवासी कृष्ण नंदन यादव के जुड़वा पुत्र मोती कुमार यादव ने 63 किलो एवं हीरा कुमार यादव ने 60

- Advertisement -

किलो वर्ग में, सलौना (बखरी) निवासी मुकेश स्वर्णकार की पुत्री शालिनी वर्मा ने 53 किलो वर्ग में स्वर्ण पदक तथा पुवारी टोला मधुरापुर निवासी गणेश सिंह की पुत्री काजल कुमारी ने 57 किलो वर्ग में तथा रामदिरी आकाशपुर निवासी राम शंकर सिंह के पुत्र आशीष कुमार ने 79 किलो वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। जबकि बिचला टोल मधुरापुर निवासी रामकुमार सिंह के पुत्र श्रीकांत कुमार ने 77 किलो वर्ग में रजत पदक प्राप्त किया।

- Advertisement -

कुंदन कुमार ठाकुर ने बताया कि बेगूसराय के खिलाड़ी पटना के अलावे कैमूर, सहरसा, लखीसराय, मधेपुरा, कैमूर, औरंगाबाद, भागलपुर, पूर्णिया, सहरसा एवं कटिहार इत्यादि जिलों को हराकर पूरे बिहार में ओवरऑल चैंपियन रहे। राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में बेगूसराय के 30 खिलाड़ियों ने भाग लिया।

इसमें पांच स्वर्ण पदक एवं एक रजत पदक प्राप्त हुए तथा कुल मिलाकर 28 अंकों के साथ चैंपियन (विनर) रहे। जो बच्चे विनर हुए हैं उन्हें राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा तथा पदक के लिए संघर्ष करेंगे। कोषाध्यक्ष डॉ. रंजन चौधरी ने बताया कि बेगूसराय के खिलाड़ी कुश्ती में बहुत ही उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। हीरा और मोती ने लगातार स्वर्ण पदक जीता, निर्जला वर्मा तथा काजल भी स्वर्ण पदक प्राप्त किया।

गौरव की बात है है कि बेगूसराय ओवरऑल चैंपियन रही। बेगूसराय को खेलो इंडिया में सहभागिता तथा एसजीएफआई में मेडल प्राप्त हो चुकी है। मुख्य संरक्षक-सह-ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के सिनेट सदस्य डॉ. सुरेश प्रसाद राय, बिहार कुश्ती संघ के महासचिव विनय कुमार सिंह, पूर्व मेयर संजय कुमार, निवर्तमान उपमहापौर राजीव रंजन आदि ने भी इस उपलब्धि पर खिलाड़ियों को बधाई दी है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

पटना मेट्रो की बड़ी खबर: कल से 6 KM और दौड़ेगी मेट्रो, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन!

Patna Metro: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी गुरुवार को पटना मेट्रो के भूतनाथ से मलाहीपकड़ी तक विस्तारित खंड का उद्घाटन करेंगे। अब आईएसबीटी से मलाहीपकड़ी तक 6 किलोमीटर की मेट्रो से#PatnaMetro,#BiharNews,#SamratChoudhary

बाबा धाम जाने वालों को मिली बड़ी खुशखबरी! हावड़ा से नटेसर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, नोट करें टाइमिंग

Bihar Shravani Mela Train: श्रावणी मेला 2026 के लिए भारतीय रेलवे ने हावड़ा-नटेसर स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। 5 जुलाई से शुरू होकर यह ट्रेन 30 सितंबर तक श्रद्धालुओं को बाबा धाम और#BiharShravaniMela,#SpecialTrain,#BabaDham

दरभंगा में पुलिस का बड़ा एक्शन: 600 लीटर से ज्यादा शराब जब्त, तस्करों में हड़कंप!

Darbhanga News: दरभंगा में मद्यनिषेध पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 615.960 लीटर अवैध शराब जब्त की। विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र से एक पिकअप वाहन भी पकड़ा गया।#DarbhangaNews,#BiharLiquorBan,#ProhibitionPolice

बिहार में बड़ा पुलिस फेरबदल: 53 DSP का तबादला, क्या बदल जाएगी कानून-व्यवस्था की तस्वीर?

Bihar DSP Transfer: बिहार सरकार ने बुधवार को 53 पुलिस उपाधीक्षकों (डीएसपी) का बड़े पैमाने पर तबादला किया है। गृह विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है।#BiharDSPTransfer,#BiharPolice,#LawAndOrder