spot_img

दरभंगा फुटबॉल संघ के सचिव देवकीनंदन कर्ण का यूं जाना बिहार ही नहीं राष्ट्रीय फुटबॉल के लिए दु:खद, मगंद चौधरी ने कहा-बिहार फुटबॉल के गौरव थे देवकीनंदन, परचम लहराकर चले गए

spot_img
- Advertisement -

रभंगा फुटबॉल संघ के सचिव देवकीनंदन कर्ण (Darbhanga Football Association secretary Devkinandan Karn) का लंबी बीमारी के बाद पटना के एक हॉस्पिटल में रविवार को निधन हो गया। देवकीनंदन कर्ण खेल के क्षेत्र में कई बड़े पदों पर बने हुए थे।

- Advertisement -

खेल के विकास में अपना पूरा योगदान दे रहे थे। वर्तमान में वे दरभंगा वॉलीबॉल संघ के सचिव एवं बिहार वॉलीबॉल संघ के कोषाध्यक्ष पद पर भी थे। इनके निधन पर बुधवार को जिला बॉलीवाल संघ की ओर से श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन किया गया।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, दरभंगा जिला फुटबॉल संघ और बॉलीवाल संघ के सचिव देवकीननदन लाल कर्ण के असामयिक निधन से मर्मामह खेल प्रेमियों व पदाधिकारियों ने उनकी आत्मा को शांति की प्रार्थना के लिए जिला बॉलीवाल संघ, दरभंगा के बैनर तले संस्कृत विश्वविद्यालय के क्रीड़ा भवन परिसर में मगंद चौधरी की अध्यक्षता में शोक सभा का आयोजन किया।

- Advertisement -

इसमें सभी उपस्थित सदस्यों ने आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर सर्वश्री मगंद चौधरी, प्रभाष चंद्र मिश्र, रघुनंदन लाल कर्ण, पवन सहनी, प्रदीप गुप्ता, सुजीत ठाकुर, ओम प्रकाश सहनी, गोपाल कुमार महतो, अमन कुमार राय, संतोष शर्मा, डॉ. धनश्याम झा, झरी पासवान, रामानन्द झा, रिद्धिनाथ झा सहित कई पासवान एवं खिलाड़ी उपस्थित थे।

जानकारी के अनुसार,तत्कालीन फुटबॉल संघ के सचिव विकल के निधन के बाद दरभंगा जिला फुटबॉल संघ के सचिव की जिम्मेदारी देवकीनंदन कर्ण को सौंपी गई थी। इसका उन्होंने ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करते हुए दरभंगा जिला फुटबॉल को एक नया आयाम दिया था।

जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष मगंद चौधरी ने कहा

उन्होंने न केवल दरभंगा बल्कि कई राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी बिहार टीम को दिया है़। बिहार का गौरव का परचम लहराया। जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष मगंद चौधरी ने कहा कि जिला फुटबॉल संघ के सचिव उम्र में हमसे बहुत छोटे थे लेकिन उनके हौसले औऱ कर्तव्यनिष्ठा की कोई सीमा नहीं थी।

पूर्व पार्षद और खेल विशेषज्ञ प्रदीप गुप्ता ने कहा

पूर्व पार्षद और खेल विशेषज्ञ-जानकार प्रदीप गुप्ता ने कहा, आज हम लोगों को समय से पूर्व उनका छोड़ कर चला जाना अत्यन्त दु:खद है। हम सभी दु:ख के इस क्षण में उनके परिवार के साथ हैं। यह खबर बहुत ही दुखद एवं विचलित करने वाला है क्योंकि दरभंगा फुटबॉल को उनसे अभी बहुत कुछ प्राप्त करना था। दरभंगा के खेल क्षेत्र में उनके योगदान को सदैव याद रखा जाएगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार में मकान बनाना होगा आसान! 30 दिन में नहीं मिली मंजूरी, तो खुद हो जाएगी पास!

Bihar Building Bye-laws: बिहार सरकार ने 'बिहार बिल्डिंग बायलॉज 2026' का मसौदा तैयार किया है। नए नियमों से भवन निर्माण की स्वीकृति प्रक्रिया तेज, सरल और पारदर्शी होगी। इसमें 8वीं मंजिल त#BiharBuildingByeLaws,#BiharRealEstate,#NitishMishra

री-नीट 2026: फिजिक्स में मिले 4 बोनस अंक, अब पास होना और आसान! तुरंत देखें पूरी खबर

NEET UG Re-Exam 2026: एनटीए ने NEET UG Re-Exam 2026 की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। फिजिक्स का एक प्रश्न हटाने से सभी 20 लाख से अधिक छात्रों को 4 बोनस अंक मिलेंगे। एक अन्य सवाल म#NEETReExam2026,#NTAAnswerKey,#BiharStudents

यूपी राज्यसभा चुनाव: क्या 2027 का फैसला यहीं से होगा? BJP-SP की अग्निपरीक्षा! पढ़िए- ‘PDA’ फॉर्मूला और 10 सांसदों का ‘ सेमीफाइनल ‘

Uttar Pradesh Rajya Sabha: उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों पर होने वाले चुनाव को 2027 के विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल माना जा रहा है। भाजपा और सपा दोनों ही अपनी रणनीति बनाने में जुटी#UPRajyaSabha,#UPElections2027,#BJPvsSP

Darbhanga News: जाले में बिजली संकट: दो दिनों से अंधेरे में डूबे गांव, भीषण गर्मी में सड़कों पर रात काट रहे लोग!

Jale Power Cut: जाले प्रखंड में पिछले दो दिनों से बिजली आपूर्ति ठप है, जिससे भीषण गर्मी में लोग सड़कों पर रात काटने को मजबूर हैं। सनहपुर पावर सब स्टेशन की बदहाल व्यवस्था और 33#JalePowerCut,#BiharElectricity,#HeatwaveCrisis