back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 14, 2026
spot_img

दरभंगा में 25 फरवरी से होगा जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता, नेहरू स्टेडियम में दिखेगा खेलों का रोमांच

spot_img
- Advertisement - Advertisement

रभंगा। कला, संस्कृति एवं युवा विभाग तथा बिहार राज्य खेल प्राधिकरण बिहार पटना के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाले वार्षिक खेल कार्यक्रम 2021-22 जारी कर दी गई है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

जारी कार्यक्रम के अनुसार जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 25 फरवरी से 28 फरवरी तक नेहरू स्टेडियम (पोलो मैदान)/इंडोर स्टेडियम, लहेरियासराय में (District Level School Sports Competition) आयोजित होगी।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, तीनों आयु वर्ग में विद्यालय स्तर से चयनित खिलाड़ी ही जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। खेल प्रतियोगिता के लिए निर्धारित तिथि से एक सप्ताह पूर्व खिलाड़ियों को निबंधन कराना अनिवार्य होगा। बिना निबंधन कराए प्रतियोगिता में शामिल नहीं होने दिया जाएगा। तीनों आयु वर्ग में कक्षा- 06 एवं 12वीं वर्ग तक के खिलाड़ी भाग लेंगें।

जिला स्तरीय अनिवार्य खेल प्रतियोगिता से संबंधित स्पर्धा व वर्गीकरण निम्न प्रकार किया गया हैं :-
 25 फरवरी 2022 को फुटबॉल (बालक/ बालिका) अंडर-14, अंडर-17 एवं अण्डर-19 खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है, जिसमें खिलाड़ियों की संख्या-18+18 होगी।

26 फरवरी 2022 को कबड्डी अंडर-17 बालक वर्ग वजन 54 किलोग्राम, बालिका वर्ग वजन 50 किलोग्राम, खिलाड़ियों की संख्या-12+12 होगी।

27 फरवरी 2022 को कबड्डी अंडर-19 बालक वर्ग में वजन 65 किलोग्राम, बालिका वर्ग वजन 59 किलोग्राम, खिलाड़ियों की संख्या-12+12 होगी। 28 फरवरी 2022 को कबड्डी अण्डर-14 बालक वर्ग –  वजन 48 किलोग्राम, बालिका वर्ग 45 किलोग्राम, खिलाड़ियों की संख्या-12+12 होगी।

25 फरवरी 2022 को बैडमिंटन अंडर- 14, अंडर -17 एवं अंडर-19 बलिका वर्ग, खिलाड़ियों की संख्या-04+04 होगी। वहीं 26 फरवरी को बैडमिंटन अंडर- 14, अंडर -17 एवं अंडर-19 बालक वर्ग, खिलाड़ियों की संख्या-04+04 होगी।

यह भी पढ़ें:  Ishan Kishan: ईशान किशन का बड़ा खुलासा... उस्मान तारिक से निपटने के लिए टीम इंडिया का मास्टर प्लान!

26 फरवरी 2022 को बालीवॉल बालक/बालिका अंडर- 14, अंडर -17 एवं अण्डर-19 में, खिलाड़ियों की संख्या-12+12 होगी। इसके साथ ही 26 फरवरी को एथलेटिक्स अण्डर-17 बालक, बालिका, खिलाड़ियों की संख्या-11+11 होगी।

27 फरवरी को एथलेटिक्स अंडर-19 बालक, बालिका वर्ग, खिलाड़ियों की संख्या-11+11 होगी। तथा 28 फरवरी को एथलेटिक्स अण्डर- 14 बालक, बालिका वर्ग, खिलाड़ियों की संख्या-10+10 होगी।  27 फरवरी को बुशू (बालक, बालिका अंडर-17,19),  खिलाड़ियों की संख्या-08+08 होगी।

यह भी पढ़ें:  T20 World Cup 2026: जुनैद सिद्दीकी का पंजा और यूएई की धमाकेदार जीत!

26 फरवरी को कराटे (बालक-बालिका अंडर-14,17,19),  खिलाड़ियों की संख्या-06+06 होगी। 28 फरवरी को ताईक्वाण्डो (बालक, बालिका अंडर- 14, अंडर -17 एवं अंडर-19)  खिलाड़ियों की संख्या-10+10 होगी।   26 फरवरी को हैण्डबॉल (बालक, बालिका अण्डर- 14, अण्डर -17 एवं अण्डर-19),  खिलाड़ियों की संख्या-12+12 होगी तथा खो-खो (बालक, बालिका अण्डर-14,अण्डर-17), खिलाड़ियों की संख्या-12+12 होगी।

26 फरवरी को कुश्ती (बालक अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19),  खिलाड़ियों की संख्या-10 होगी। वहीं, 26 फरवरी को क्रिकेट बालक अंडर- 17, खिलाड़ियों की संख्या-16 होगी, 27 फरवरी को क्रिकेट बालक अण्डर- 19, खिलाड़ियों की संख्या-16 होगी।

यह भी पढ़ें:  अमेरिका ने T20 World Cup 2026 में रचा इतिहास, नीदरलैंड्स को चटाई धूल

25 फरवरी को क्रिकेट बालक अण्डर- 14, (खिलाड़ियों की संख्या-16+16 ), खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही विभाग द्वारा जारी निबंधन प्रपत्र में प्रतियोगिता की निर्धारित तिथि  22 फरवरी 2022 के पूर्व नेहरू स्टेडियम, लहेरियासराय परिसर स्थित जिला खेल पदाधिकारी, कार्यालय में निबंधन कराना अनिवार्य होगा।

निबंधन के दौरान खिलाड़ियों को योग्यता प्रमाण पत्र, विगत वर्ष का अंक प्रमाण पत्र, उम्र प्रमाण पत्र, आधार कार्ड की छाया प्रति, दो फोटो आदि विद्यालय के प्रधानाध्यापक से हस्ताक्षर व मुहर सहित अग्रसारण पत्र के साथ जमा करना होगा। खिलाड़ी को बिना निबंधन के किसी खिलाड़ी को प्रतियोगिता में भाग लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

एक लाख की Bike Sales पर डीलर कितना कमाते हैं?

Bike Sales: क्या आपने कभी सोचा है कि जब आप अपने सपनों की नई...

आज का राशिफल: 14 फरवरी 2026 का विस्तृत ज्योतिषीय विश्लेषण

Aaj Ka Rashifal: ब्रह्मांड की अनंत गहराइयों में ग्रहों की चाल का हमारे जीवन...

महाशिवरात्रि 2026: शिव कृपा से बन रहा लक्ष्मी नारायण राजयोग, जानें इसका राशियों पर प्रभाव

Mahashivratri 2026: फाल्गुन मास की कृष्ण चतुर्दशी को पड़ने वाली महाशिवरात्रि का पर्व भगवान...

सैमसंग गैलेक्सी S25 अल्ट्रा पर ₹18,500 की बंपर बचत: ग्राहकों के लिए खास मौका

Samsung Galaxy S25 Ultra: स्मार्टफोन की दुनिया में प्रीमियम सेगमेंट हमेशा से ग्राहकों के...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें