back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 26, 2026
spot_img

एशिया कप में आज भारत-पाक में महामुकाबला : पाक टीम में शामिल हुए तेज गेंदबाज हसन अली, कोरोना को मात देकर टीम में लौटे राहुल द्रविड़, पुजारा ने कह दी पंत को लेकर बड़ी बात

spot_img
- Advertisement -

एशिया कप में आज भारत-पाक में महामुकाबला : पाक टीम में शामिल हुए तेज गेंदबाज हसन अली, कोरोना को मात देकर टीम में लौटे राहुल द्रविड़, पुजारा ने कह दी पंत को लेकर बड़ी बातएशिया कप का पहला मैच अफगानिस्तान ने श्रीलंका को आराम से धोते हुए हरा दिया। अब आज भारत पाक की टीमों में महामुकाबला है। इस बीच पाक टीम में तेज गेंदबाज हसन अली शामिल हो गए हैं। इधर, कोरोना को मात देकर टीम में लौटे राहुल द्रविड़ भी पूरी एक्शन में हैं तो पुजारा ने कह दी है पंत को लेकर बड़ी बात। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

तेज गेंदबाज हसन अली एशिया कप में भारत के खिलाफ मुकाबले से पहले दुबई में पाकिस्तानी टीम में शामिल हो गए हैं।
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने रविवार को बताया कि भारत के खिलाफ मुकाबले से पहले पाकिस्तानी टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद वसीम चोटिल होने के कारण एशिया कप से बाहर हो गए थे, जिनके स्थान पर हसन अली को नामित किया गया था। टीम प्रबंधन ने वसीम को टीम के साथ रखने का फैसला किया है, जहां वह अपना रिहैबिलिटेशन पूरा करेंगे।
एशिया कप में आज भारत-पाक में महामुकाबला : पाक टीम में शामिल हुए तेज गेंदबाज हसन अली, कोरोना को मात देकर टीम में लौटे राहुल द्रविड़, पुजारा ने कह दी पंत को लेकर बड़ी बातभारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ कोरोना संक्रमण से उबरने के बाद दुबई लौटकर भारतीय टीम से जुड़ गए हैं। द्रविड़ की अनुपस्थिति में नियुक्त किए गए अंतरिम मुख्य कोच वीवीएस लक्ष्मण बेंगलुरु लौट आए हैं।

- Advertisement -

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने रविवार को बताया कि इस सप्ताह की शुरुआत में एशिया कप 2022 के लिए भारतीय टीम के दुबई रवाना होने से पहले मुख्य कोच राहुल द्रविड़ कोरोना पॉजिटिव हो गए थे। इसके बाद वीवीएस लक्ष्मण को अंतरिम मुख्य कोच बनाकर टीम के साथ भेजा गया था। अब भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ कोरोना संक्रमण से उबरने के बाद दुबई पहुंच गए हैं और यूएई में टीम के साथ जुड़ गए हैं।

- Advertisement -

इसी के साथ अंतरिम मुख्य कोच नियुक्त किए गए वीवीएस लक्ष्मण बेंगलुरु लौट आए हैं। वह यहां भारत ‘ए’ कार्यक्रम की देखरेख करेंगे। न्यूजीलैंड ‘ए’ सितंबर में 3 चार दिवसीय मैचों और इतने ही एक दिवसीय मैचों के लिए भारत का दौरा करेगा।

वहीं, भारतीय टीम के टेस्ट विशेषज्ञ चेतेश्वर पुजारा को लगता है कि एशिया कप टी-20 टूर्नामेंट के दौरान ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक दोनों को अंतिम एकादश में शामिल करना ‘असंभव’ है। शीर्ष क्रम में कप्तान रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव शामिल हैं, जिन्हें पुजारा वर्तमान में भारत के शीर्ष टी-20 बल्लेबाज मानते हैं। उनके बाद हार्दिक पांड्या और रवींद्र जडेजा जैसे खिलाड़ी हैं, जिससे पंत और कार्तिक के बीच केवल एक खिलाड़ी के लिए जगह बची है।

पुजारा ने ईएसपीएन क्रिकइंफो टी-20 टाइम: आउट कार्यक्रम में कहा, “यह टीम प्रबंधन के लिए एक बड़ा सिरदर्द है, क्योंकि दोनों (पंत और कार्तिक) टी-20 प्रारूप में वास्तव में अच्छा कर रहे हैं। सवाल यह है कि क्या आप किसी को नंबर 5 पर बल्लेबाजी करना चाहते हैं या आप एक फिनिशर चाहते हैं जो नंबर 6 या 7 पर बल्लेबाजी कर सके। एशिया कप में आज भारत-पाक में महामुकाबला : पाक टीम में शामिल हुए तेज गेंदबाज हसन अली, कोरोना को मात देकर टीम में लौटे राहुल द्रविड़, पुजारा ने कह दी पंत को लेकर बड़ी बातमैं कहूंगा, अगर आप नंबर 5 पर किसी को चाहते हैं, तो ऋषभ पंत एक बेहतर विकल्प हैं लेकिन अगर आप एक बहुत अच्छे फिनिशर के साथ बल्लेबाजी करना चाहते हैं जो 10 या 20 गेंद खेल सकता है और आपको 40-50 रन देता हो, मुझे लगता है कि डीके (कार्तिक) बेहतर विकल्प हैं।”

पुजारा ने कहा कि व्यक्तिगत रूप से, मुझे लगता है कि टीम प्रबंधन पंत के साथ जा सकते हैं, क्योंकि वह बाएं हाथ का है और टीम को थोड़ा संतुलन देता है।

सूर्यकुमार यादव के बारे में पुजारा ने कहा कि वह एकादश में रहने का हकदार है और हाल के वर्षों में टी-20 क्रिकेट में अपने उत्कृष्ट फॉर्म को देखते हुए पंत और कार्तिक दोनों को समायोजित करने के लिए उन्हें बाहर नहीं किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि सूर्या हमारे शीर्ष टी-20 खिलाड़ियों में से एक है, इसलिए मैं निश्चित रूप से उसे टीम में चाहता हूं क्योंकि वह ऐसा व्यक्ति है जिसने मुंबई इंडियंस (आईपीएल में) के लिए वास्तव में अच्छा प्रदर्शन किया है। जब भी मैंने उसे नंबर 4 पर देखा है, उसने असाधारण रूप से अच्छा किया है।

पुजारा ने कहा, “अगर पंत और कार्तिक दोनों को खेलना है तो मुझे लगता है कि आपको शीर्ष क्रम (बल्लेबाज) में से एक को छोड़ना होगा, जो असंभव है। इसलिए, मुझे नहीं लगता कि दोनों प्लेइंग इलेवन में स्थान बना सकते हैं।”

उल्लेखनीय है कि भारतीय टीम आज (रविवार) एशिया कप में अपने अभियान की शुरुआत करते हुए पहले मैच में पाकिस्तान से भिड़ेगा। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे से दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच में टॉस शाम 7 बजे होगा।

भारतीय टीम आज शाम एशिया कप में दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में पाकिस्तान से भिड़ेगी। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा। मैच के लिए टॉस शाम 7 बजे होगा।

एशिया कप के लिए दोनों टीमें

भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, दीपक हुड्डा, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, आवेश खान।

स्टैंडबाय: श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, दीपक चाहर।

पाकिस्तान टीम: बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान, आसिफ अली, फखर जमां, हैदर अली, हारिस रऊफ, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, हसन अली, नसीम शाह, मोहम्मद हसनैन, शाहनवाज दहानी, उस्मान कादिर।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दिल्ली पुलिस ने ‘धुरंधर’ अंदाज में समझाया Traffic Rules का महत्व!

Traffic Rules: हर सड़क पर सफर करने वाले की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए...

Patna Airport News: पटना एयरपोर्ट पर बड़ा बदलाव, अब यात्रियों को मिलेगी वर्ल्ड क्लास सुविधा!

Patna Airport News: पटना एयरपोर्ट पर हवाई जहाज सिर्फ उड़ान ही नहीं भरेंगे, बल्कि...

iPhone 16 अब हुआ और भी सस्ता: फ्लिपकार्ट पर मिल रहे बंपर ऑफर की पूरी डिटेल

iPhone 16: प्रीमियम स्मार्टफोन बाजार में अपनी धाक जमाने वाला Apple का नवीनतम iPhone...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें