back to top
7 सितम्बर, 2024
spot_img

IND Vs SA Centurion Test: : सेंचुरियन में लहराया तिरंगा, साउथअफ्रीका का किला ढहा, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, अफ्रीका को 113 रनों से हराया,

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement
IND Vs SA Centurion Test: : सेंचुरियन में लहराया तिरंगा, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, अफ्रीका को 113 रनों से हराया,
IND Vs SA Centurion Test: : सेंचुरियन में लहराया तिरंगा, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, अफ्रीका को 113 रनों से हराया,

IND vs SA, 1st Test Live: सेंचुरियन में टीम इंडिया ने इतिहास रच दिया है। अफ्रीका को हराकर भारत एशिया का सर्वश्रेष्ठ टीम बन गई है।

IND Vs SA Centurion Test: : सेंचुरियन में लहराया तिरंगा, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, अफ्रीका को 113 रनों से हराया,
IND Vs SA Centurion Test: : सेंचुरियन में लहराया तिरंगा, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, अफ्रीका को 113 रनों से हराया,

भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) ने सेंचुरियन में इतिहास रच दिया है। तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में साउथ अफ्रीका को हराकर टीम इंडिया ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इससे पहले इस मैदान पर खेले गए दोनों मैचों में भारतीय टीम को बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा था।

भारतीय टीम ऐसी पहली एशियाई टीम बन गई है जिसने सेंचुरियन में साउथ अफ्रीका को हराया है। एशियन क्रिकेट की दिग्गज टीमें पाकिस्तान और श्रीलंका अपने शीर्ष पर होते हुए भी कभी ऐसा कारनामा नहीं कर सकी।

जानकारी के अनुसार, सेंचुरियन में तीन टेस्ट मैच की श्रृंखला में भारत ने पहले टेस्ट मैच में अफ्रीका को हरा दिया। अंतिम दो विकेट अश्विन ने लेकर मैच को रोमांचक बना दिया। विराट और राहुल द्रविड़ के लिए यह ऐतिहासिक मैच रहा।

भारतीय टीम ने सेंचुरियन टेस्ट में साउथ अफ्रीका को 113 रनों से हराते हुए इतिहास रच दिया है। उवने सेंचुरियन में पहली बार टेस्ट जीता है, जबकि ऐसा करने वाली पहली एशियाई टीम भी बन गई है। टेस्ट के चौथे दिन भारत ने मेजबान टीम को 305 रन का टारगेट दिया, लेकिन स्टंप्स तक चार विकेट झटक लिए थे। 5वें दिन लंच के ठीक बाद बाकी के 6 विकेट निकालकर विराट कोहली की सेना ने मुकाबला जीत लिया।

IND Vs SA Centurion Test: : सेंचुरियन में लहराया तिरंगा, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, अफ्रीका को 113 रनों से हराया,
IND Vs SA Centurion Test: : सेंचुरियन में लहराया तिरंगा, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, अफ्रीका को 113 रनों से हराया,

इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले मैच में भारत ने 305 रनों का लक्ष्य रखा है। भारतीय टीम यह मैच बड़े अंतर से जीतना चाह रही थी। इसमें वह सफल रही। इसमें पहले इनिंग में राहुल की टेस्ट सेंचुरी और शमी के पांच विकेट से आगे चल रही भारतीय टीम ने यह मैच जीत लिया है। भारत ने 113 रनों से मैच जीत लिया।

भारत ने पहली पारी में 327 रन बनाए थे, जबकि अफ्रीका की पहली पारी 197 रनों पर सिमट गई थी। कोहली की टीम ने दूसरी पारी में 174 रन बनाते हुए मेजबान को 305 रनों का मुश्किल लक्ष्य दिया था। साउथ अफ्रीकी टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने संघर्ष करती दिखी और निरंतर अंतराल पर विकेट गंवाए।

IND Vs SA Centurion Test: : सेंचुरियन में लहराया तिरंगा, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, अफ्रीका को 113 रनों से हराया,
IND Vs SA Centurion Test: : सेंचुरियन में लहराया तिरंगा, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, अफ्रीका को 113 रनों से हराया,

इससे पहले बुधवार को अपनी दूसरी पारी में दक्षिण अफ्रीका ने चार विकेट गंवाकर 94 रन बना लिए थे। कप्तान डीन एल्गर 122 गेंदों पर 52 रन बनाकर नाबाद थे जिसे आज बुमराम ने एलबीडब्लू आउट किया।

अफ्रीकी टीम को जीत के लिए अब भी 211 रन की जरूरत है। वहीं, भारत जीत से बस छह विकेट दूर है। गुरुवार को टेस्ट के पांचवें और आखिरी दिन कम से कम 90 ओवर का खेल खेलना था लेकिन भारत ने लंच के बाद ही मैच जीत लिया।

चौथे दिन के आखिरी ओवर की पांचवीं गेंद पर जसप्रीत बुमराह ने केशव महाराज को शानदार यॉर्कर पर क्लीन बोल्ड किया था। इसके साथ ही अंपायर ने स्टंप्स की घोषणा कर दी थी।

पहली बार सेंचुरियन में फतह
दुनिया की नौ विदेशी टीमों ने कम से कम एक टेस्ट मैच यहां खेला है, लेकिन इससे पहले सिर्फ दो ही टीम इस अभेद्द किले को जीत पाई थी। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड को यहां जीत नसीब हुई थी। अब टीम इंडिया ने कमाल किया है। दूसरी ओर, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश को पछाड़ते हुए भारत सेंचुरियन जीतने वाला पहले एशियाई देश भी बन गया है।

50वीं बार 200 के अंदर किया ढेर
इस तरह विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया ने टेस्ट मैच में विपक्षी टीम की पारी को 200 रन के भीतर 50वीं बार समेटने का वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम किया है। इस मैच से पहले वह और साउथ अफ्रीका के पूर्व ग्रीम स्मिथ 48-48 के बराबरी पर थे। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर पीटर मे हैं, जिनकी अगुआई में इंग्लैंड ने ऐसा कारनामा 40 बार किया था।

एक दिन बारिश में धुल गया। हर दिन दस से अधिक विकेट गिरती गई। पांच गेंदबाजों के साथ उतरी भारतीय टीम अब जश्न मना रही। वहीं, सेंचुरियन में पहली मैच अफ्रीका हारी है। वहीं, पहले कप्तान बने विराट कोहली जो इस मैदान पर जीत दर्ज किया है।

जरूर पढ़ें

Madhubani में मिसाल! कलयुग में भी जीवित हैं दानवीर-बसैठा के दिलों में बाबस्त रहेगा ‘चौधरी परिवार’, जानिए कैसे ‘सपने’ हो रहे ‘सच’

मधुबनी में मिसाल! कलयुग में भी जीवित हैं दानवीर! मधुबनी में चौधरी परिवार ने...

Success Story | Darbhanga के Pawan Sahni…5 लाख, मखाना फोड़ी और बदल दी किसानों की किस्मत

दरभंगा के कमतौल के किसान पवन सहनी ने बदली तकदीर! गांव में ही शुरू...

बिरौल के पोखराम में रविवार को लगेगा प्रथम हॉस्पिटल का फ्री हेल्थ कैंप, PATNA से पहुंचेंगी विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम

बिरौल में पहली बार! पोखराम पंचायत भवन में होगा प्रथम हॉस्पिटल की ओर से...

Darbhanga SSP Jagunath Reddi जब पहुंचे लहेरियासराय थाना, क्या देखा, क्या कहा-टास्क की लंबी फेहरिस्त में क्या-क्या है?

दरभंगा SSP जगुनाथ रेड्डी का बड़ा एक्शन! लहेरियासराय थाना में SSP का औचक निरीक्षण...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें