back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 28, 2026
spot_img

रुतुराज ने की सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी, बनाए आईपीएल में सबसे तेज 1000 रन

spot_img
- Advertisement -

चेन्नई सुपर किंग्स के सलामी बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ ने इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में सबसे तेज 1000 रन बनाने के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।

- Advertisement -

गायकवाड़ ने रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की। गायकवाड़ ने छठे ओवर की पहली गेंद पर तेज गेंदबाज मार्को जानसेन को छक्का लगाकर आईपीएल में 1000 रन के आंकड़े को पार किया।

- Advertisement -

तेंदुलकर और गायकवाड़ ने 33 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की है, इनके बाद सुरेश रैना (34 पारियां), ऋषभ पंत (35 पारियां) और देवदत्त पडिक्कल (35 पारियां) हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  IPL News: आईपीएल 2026 की दो बड़ी हलचल...अश्विन का नया रंग और ओपनिंग सेरेमनी रद्द, क्या है अपडेट?

आईपीएल 2022 के पहले आठ मैचों में संघर्ष करने वाले 25 वर्षीय, गायकवाड़ ने रविवार को हैदराबाद के खिलाफ 57 गेंदों पर छह छक्के और इतने ही चौकों की मदद से 99 रन बनाए और डेवोन कॉनवे के साथ 182 रन की साझेदारी की, जो अब आईपीएल इतिहास में सीएसके की सर्वोच्च ओपनिंग साझेदारी है।

बता दें कि इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स द्वारा दिये गए 203 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद की टीम को सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और केन विलियमसन ने अच्छी शुरुआत दिलाई। अभिषेक 39 और विलियमसन 47 रन बनाकर आउट हो गए। बाद में पूरन (33 रन पर नाबाद 64 ) ने अंत में कुछ धमाकेदार शॉट खेले लेकिन उन्हें दूसरे छोर से कोई समर्थन नहीं मिला और हैदराबाद 13 रन से मैच हार गया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

आईपीएल 2026 से पहले विराट कोहली का नया लुक, क्या है AI कनेक्शन का सच?

Virat Kohli: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का बिगुल बजने वाला है और क्रिकेट...

अब लीजिए 500 KM की रेंज वाली Electric Bike का शानदार अनुभव: कीमत और फीचर्स

Electric Bike: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती लोकप्रियता ने एक नए...

स्मार्टफोन डिज़ाइन: क्यों होता है मोबाइल का पावर बटन हमेशा दाहिनी ओर?

Smartphone Design: क्या आपने कभी सोचा है कि आपके स्मार्टफोन का पावर बटन हमेशा...

अपनी Car Fuel टैंक को पूरा भरना क्यों है खतरनाक? जानें इसके बड़े नुकसान!

Car Fuel: अपनी गाड़ी में पेट्रोल या डीजल भरवाते समय क्या आप कभी जल्दबाजी...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें