back to top
13 नवम्बर, 2024
spot_img

IPL-2025 Suspended: IPL स्थगित…युद्ध जैसे हालात में क्रिकेट पर ब्रेक

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM

चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो-DeshajTimes – खेल और देश की हर हलचल पर पैनी नजर!

spot_img
Advertisement
Advertisement

नई दिल्ली, देशज टाइम्स। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव का असर अब क्रिकेट की सबसे बड़ी लीग IPL 2025 पर भी पड़ा है। BCCI (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) ने शुक्रवार को आधिकारिक रूप से घोषणा करते हुए कहा कि IPL 2025 को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किया जा रहा है।

“युद्ध के हालात में क्रिकेट शोभा नहीं देता” – BCCI अधिकारी

BCCI के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा:

“देश की सीमाओं पर हमारे जवान पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। ऐसे हालात में क्रिकेट कराना नैतिक रूप से गलत है।”

यह फैसला पहलगाम आतंकी हमले और भारत द्वारा POK में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद लिया गया है। पाकिस्तान की ओर से जवाबी धमकियों और हमले की नाकाम कोशिशों ने हालात को और संवेदनशील बना दिया है।

धर्मशाला मैच रद्द होने के बाद था संकेत

गुरुवार को पंजाब किंग्स vs दिल्ली कैपिटल्स का मैच सुरक्षा कारणों से धर्मशाला में रद्द कर दिया गया था। इसके साथ ही जम्मू, पठानकोट और अमृतसर जैसे शहरों में हवाई हमले की चेतावनियों ने IPL आयोजन की चुनौती को बढ़ा दिया।

विदेशी खिलाड़ियों की चिंता बनी अहम कारण

  • कई ऑस्ट्रेलियाई, इंग्लिश और न्यूज़ीलैंड खिलाड़ियों ने भारत छोड़ने की योजना बनाई। उनके बोर्ड ने सुरक्षा को लेकर चिंता जताई। इससे IPL पर और दबाव बढ़ा।अब तक IPL 2025 के 58 मुकाबले हो चुके थे, जबकि 12 लीग मैच और 4 प्लेऑफ मैच शेष थे। फाइनल मुकाबला 25 मई को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में प्रस्तावित था।

अब आगे क्या होगा?

  • क्या IPL 2025 फिर से शुरू होगा?। क्या बचे मैच विदेश में कराए जाएंगे?। या पूरे सीजन को रद्द किया जाएगा?। इन सवालों पर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। BCCI ने कहा कि हालात सामान्य होने के बाद ही अगला फैसला लिया जाएगा।

भारत-पाकिस्तान तनाव का खेल पर असर

भारत ने 22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकियों के ठिकानों पर मिसाइल हमले किए थे। इसके बाद से पाकिस्तान की ओर से जवाबी हमलों की चेतावनी दी जा रही थी। गुरुवार को: जम्मू और पठानकोट में हवाई हमले की चेतावनी। कई जिलों में ब्लैकआउट (चंडीगढ़, जालंधर, मोहाली, अमृतसर आदि)। धमाकों की आवाजें और सुरक्षा अलर्ट।

PSL को UAE में शिफ्ट किया गया

पाकिस्तान में भी हालात तनावपूर्ण हैं। Pakistan Super League (PSL) को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) शिफ्ट कर दिया गया है।

जरूर पढ़ें

Darbhanga’s Jalley CHC Major Milestone — एक दिन में 25 महिलाओं का सफल Sterilization; जल्द शुरू होगी सिजेरियन ऑपरेशन की सुविधा

जाले |जाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में बुधवार को आयोजित परिवार कल्याण शिविर के...

Darbhanga में 19 वर्षीय अपहृत युवती बरामद, मुंह पर ओढ़नी बांधकर किया था Kidnap; 5 नामजद की तलाश में पुलिस

जाले | थाना क्षेत्र के एक गांव से अपहृत 19 वर्षीय युवती को पुलिस...

Major Road Accident in Darbhanga — भाभी को मायके छोड़कर लौट रहे युवक की मौत

सतीश चंद्र झा, बेनीपुर | बहेड़ा–सकरी मुख्य मार्ग पर हावीभौआड़ गांव के पास बुधवार...

Darbhanga के जाले में बिजली का झटका लगने से कर्मी झुलसा, DMCH रेफर

Darbhanga के जाले में बिजली का झटका लगने से कर्मी झुलसा, DMCH रेफर...जाले- रतनपुर...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें