spot_img

Hardik Pandya To Miss IPL 2024 | मुंबई इंडियन बुरी फंसी | हार्दिक का आईपीएल 2024 खेलना मुश्किल

spot_img
- Advertisement -
हार्दिक पांड्या का फिटनेस अपडेट डराने वाला है। अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज के साथ-साथ आईपीएल 2024 खेलना भी हार्दिक के लिए मुश्किल है। तय है, हार्दिक पंड्या इंजरी के चलते आईपीएल 2024 से बाहर रह (It is difficult for Hardik Pandya to play IPL 2024) सकते हैं।

साथ ही अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में उनके खेलने की कोई संभावना नहीं है। हार्दिक को वर्ल्ड कप 2023 के दौरान टखने में चोट लग गई थी। ऐसे में मुंबई इंडियन बुरी फंस गई है।Hardik Pandya To Miss IPL 2024 | मुंबई इंडियन बुरी फंसी | हार्दिक का आईपीएल 2024 खेलना मुश्किल

जानकारी के अनुसार, टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या वर्ल्ड कप 2023 के दौरान चोटिल हो गए थे। पांड्या इसके बाद से क्रिकेट के मैदान से दूर ही हैं और अभी लगता है कि उनकी वापसी में काफी ज्यादा समय बचा है।

- Advertisement -

इधर, भारतीय बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला से बाहर कर दिया गया है, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शनिवार को इसकी घोषणा की। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या वर्ल्ड कप 2023 के शुरुआती मैचों के दौरान ही चोटिल हो गए थे, जिसके बाद से वह क्रिकेट के मैदान से दूर ही चल रहे हैं। वर्ल्ड कप 2023 के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की होम टी20 इंटरनेशनल सीरीज और फिर साउथ अफ्रीका दौरे से हार्दिक पांड्या बाहर ही रहे हैं, लेकिन अब जो उनकी फिटनेस को लेकर लेटेस्ट अपडेट आ रहा है, वह डराने वाला है।

- Advertisement -

हार्दिक पांड्या अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल सीरीज से भी बाहर बैठ सकते हैं, इतना ही नहीं इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 तक भी उनकी वापसी मुश्किल ही नजर आ रही है। आईपीएल 2024 के लिए हार्दिक पांड्या की मुंबई इंडियंस में वापसी हुई है और उन्हें रोहित शर्मा की जगह कप्तान घोषित किया गया है। अब इन सबके बीच हार्दिक की फिटनेस रिपोर्ट टीम इंडिया के साथ-साथ मुंबई इंडियंस के लिए बड़े झटके से कम नहीं है।

अब खबर आ रही है कि हार्दिक पंड्या आईपीएल 2024 से बाहर हो सकते हैं. इतना बड़ा फेरबदल करने के बाद यह बेशक मुंबई इंडियंस के लिए यह बड़ा झटका है.

बीसीसीआई के सूत्रों के अनुसार, हार्दिक की क्रिकेट में वापसी पर कोई अपडेट नहीं है। इंडियन प्रीमियर लीग में भी उनकी उपलब्धता पर बड़ा सवालिया निशान है। मुंबई इंडियंस ने हाल ही में हार्दिक पंड्या को आईपीएल 2024 सीज़न के लिए अपना कप्तान घोषित किया था। इस तरह रोहित शर्मा के 10 साल के लंबे कार्यकाल पर भी ब्रेक लग गया, जिन्होंने मुंबई इंडियंस को अपनी कप्तानी में 5 खिताब जिताए हैं।

यह भी पढ़ें:  Bihar NEET News: बिहार नीट परीक्षा: सरकार ने उठाया बड़ा कदम, अब IAF करेगा प्रश्नपत्रों की सुरक्षा, छात्रों को मिलेगी मुफ्त यात्रा! जानिए - Darbhanga, Madhubani, Bhagalpur समेत किन जिलों में है क्या तैयारी!

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो मैचों की श्रृंखला का पहला टेस्ट सेंचुरियन में बॉक्सिंग डे पर शुरू होगा, जबकि दूसरा टेस्ट 3 जनवरी को केपटाउन में शुरू होगा।

गायकवाड़ को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ गकेबरहा में दूसरे वनडे मैच में क्षेत्ररक्षण करते समय दाहिनी अनामिका उंगली में चोट लग गई थी।

उनका स्कैन कराया गया और विशेषज्ञ परामर्श के बाद बीसीसीआई मेडिकल टीम ने उन्हें शेष दौरे से बाहर कर दिया। गायकवाड़ के स्थान पर अभिमन्यु ईश्वरन को टीम में शामिल किया गया है।

बीसीसीआई ने एक आधिकारिक बयान में कहा, “वह अपनी चोट के आगे के प्रबंधन के लिए राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) को रिपोर्ट करेंगे। पुरुष चयन समिति ने उनके प्रतिस्थापन के रूप में अभिमन्यु ईश्वरन को नामित किया है।”

यह भी पढ़ें:  PM Modi News: PM मोदी का ऐतिहासिक सफर: 12 साल सत्ता में, नेहरू के रिकॉर्ड को छुआ, देश में क्या बदला? पढ़िए 12 उपलब्धियां

उंगली की चोट के कारण सलामी बल्लेबाज गुरुवार को प्रोटियाज के खिलाफ तीसरे और अंतिम वनडे में हिस्सा नहीं ले सके। टॉस के समय, कप्तान केएल राहुल ने बताया कि गायकवाड़ को “उनकी उंगली में लगी चोट के कारण बेंच पर बैठाया गया था और रजत पाटीदार ने वनडे में पदार्पण करते हुए अंतिम एकादश में उनकी जगह ली।

इस बीच, तेज गेंदबाज हर्षित राणा हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण बेनोनी के विलोमूर पार्क में 26 दिसंबर से दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ शुरू होने वाले चार दिवसीय मैच से बाहर हो गए हैं।

चयन समिति ने रजत पाटीदार, सरफराज खान, आवेश खान और रिंकू सिंह को भारत ए की टीम में शामिल किया है, जबकि कुलदीप यादव को टीम से बाहर कर दिया गया है।

दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ चार दिवसीय मैच के लिए भारत ए की टीम: अभिमन्यु ईश्वरन (कप्तान), साई सुदर्शन, रजत पाटीदार, सरफराज खान, तिलक वर्मा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, आवेश खान, नवदीप सैनी, आकाश दीप, विधाथ कवरप्पा, मानव सुथार और रिंकू सिंह।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Politics News: सम्राट चौधरी का पीएम मोदी को भावुक पत्र: 12 साल में कैसे बदला बिहार का भाग्य! DARBHANGA से लेकर पूरे राज्य...

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल की प्रशंसा की। उन्होंने पीएम मोदी के मार्गदर्शन में राज्य के विकास औ#BiharPolitics,#PMModi,#SamratChaudhary

IIT Patna Placements News: IIT पटना के हाइब्रिड छात्रों ने मारी बाजी, 56 लाख का पैकेज! NEP मॉडल की सफलता

आईआईटी पटना के हाइब्रिड यूजी-पीजी छात्रों को 2026 भर्ती सीजन में शानदार प्लेसमेंट मिला है। अधिकतम 56 लाख रुपये का पैकेज मिला। यह NEP 2020 के हाइब्रिड मॉडल की सफ#IITPatnaPlacements,#HybridLearning,#EducationNews

Darbhanga Lottery News: दरभंगा जंक्शन पर ‘बड़ा ‘बंपर इनाम’ का खेल’ खत्म! 86 हजार लॉटरी टिकट जब्त|Madhubani -अंतरप्रदेशीय कनेक्शन की इनवेस्टिगेशन!

दरभंगा जंक्शन पर जीआरपी ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 86 हजार से अधिक अवैध लॉटरी टिकटों का विशाल भंडार जब्त किया है। दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार किए गए, जिससे अवैध ल#DarbhangaNews,#BiharCrime,#LotteryScam

Patna Crime News: पटना में छात्रा से बड़ी वारदात, झांसा देकर ऑटो में खींचा, पढ़िए – दोस्त, तेज म्यूज़िक और बहादुरी… ये हो क्या...

पटना में मगध महिला कॉलेज की एक छात्रा ने चलती ऑटो से कूदकर अपने अपहरण के प्रयास को विफल कर दिया। परीक्षा देकर लौट रही छात्रा को ऑटो चालक और एक अन्य व्यक्ति ने अ#PatnaCrime,#StudentSafety,#AbductionAttempt