back to top
7 सितम्बर, 2024
spot_img

Korea Open: सात्विक-चिराग की भारतीय जोड़ी ने जीता कोरिया ओपन का खिताब, वर्ल्ड नंबर-1 इंडोनेशियाई जोड़ी को हराया

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement

भारतीय खिलाड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने कोरिया ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट का पुरुष युगल खिताब जीत लिया है। चिराग-सात्विक की जोड़ी ने वर्ल्ड नंबर-1 फजर अल्फियान और मोहम्मद रियान की इंडोनेशियाई जोड़ी को 17-21, 21-13, 21-14 के अंतर से हराया।

जानकारी के अनुसार,सात्विक-चिराग की जोड़ी ने इससे पहले इंडोनेशिया ओपन और स्विस ओपन का ख़िताब अपने नाम किया था। रिपब्लिक ऑफ़ कोरिया के येओसु में स्थित जिन्नाम स्टेडियम में आयोजित कोरिया ओपन बैडमिंटन 2023 के फ़ाइनल में रविवार को सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की शीर्ष भारतीय पुरुष जोड़ी ने ख़िताब पर अपना कब्ज़ा जमाया।

कोरिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट 1991 में पहली बार आयोजित हुआ। टूर्नामेंट तब से हर साल साउथ कोरिया के अलग-अलग शहरों में आयोजित किया जा रहा है।

2017 में पीवी सिंधु ने विमेंस सिंगल्स का खिताब जीता था। वह कोरिया ओपन का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय शटलर बनी थीं। उनके बाद अब मेंस डबल्स में सात्विक साई राज और चिराग सेट्टी ने 2023 में खिताब जीता। दोनों की जोड़ी डबल्स इवेंट का खिताब जीतने वाली पहली डबल्स पेयर बनी।

जरूर पढ़ें

Success Story | Darbhanga के Pawan Sahni…5 लाख, मखाना फोड़ी और बदल दी किसानों की किस्मत

दरभंगा के कमतौल के किसान पवन सहनी ने बदली तकदीर! गांव में ही शुरू...

बिरौल के पोखराम में रविवार को लगेगा प्रथम हॉस्पिटल का फ्री हेल्थ कैंप, PATNA से पहुंचेंगी विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम

बिरौल में पहली बार! पोखराम पंचायत भवन में होगा प्रथम हॉस्पिटल की ओर से...

Darbhanga SSP Jagunath Reddi जब पहुंचे लहेरियासराय थाना, क्या देखा, क्या कहा-टास्क की लंबी फेहरिस्त में क्या-क्या है?

दरभंगा SSP जगुनाथ रेड्डी का बड़ा एक्शन! लहेरियासराय थाना में SSP का औचक निरीक्षण...

Darbhanga के बिरौल में रात 2 बजे भैंस चोरी में खौफनाक अंजाम –ताबड़तोड़ चाकू से वार

भैंस चोरी में नाकाम चोर ने कर दिया चाकू से हमला! दरभंगा के बिरौल...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें