back to top
6 जुलाई, 2024
spot_img

IPL 2025 में मुंबई इंडियंस की धमाकेदार जीत, 19वें ओवर में पलटा खेल! मुंबई ने दिल्ली को 12 रन से दी करारी शिकस्त

spot_img
Advertisement
Advertisement

IPL 2025 @नई दिल्ली मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 12 रनों से हराकर आईपीएल 2025 (IPL 2025) में अपनी पहली जीत दर्ज की। अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 205 रन बनाए, जिसके जवाब में दिल्ली की टीम 193 रन पर ढेर हो गई।

19वें ओवर में बदला मैच का रुख

दिल्ली कैपिटल्स को आखिरी दो ओवरों में सिर्फ 14 रन चाहिए थे, लेकिन 19वें ओवर में मुंबई के शानदार फील्डिंग ने बाजी पलट दी।
19वें ओवर में लगातार तीन रन आउट हुए और दिल्ली की सारी उम्मीदें टूट गईं। मजबूत शुरुआत के बावजूद दिल्ली 19वें ओवर में ही ऑलआउट हो गई।

दिल्ली की पारी का हाल

  • लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली को पहली ही गेंद पर झटका लगा, जब जैक फ्रेजर मैकगर्क आउट हो गए।

  • इसके बाद अभिषेक पोरेल और करुण नायर ने पारी को संभाला और 61 गेंदों में 119 रनों की साझेदारी की।

  • करुण नायर ने वापसी करते हुए 89 रनों की शानदार पारी खेली।

  • अभिषेक पोरेल 33 रन बनाकर आउट हुए।

  • आखिरी के ओवरों में मुंबई के स्पिन गेंदबाजों ने दिल्ली की पारी पर ब्रेक लगा दिया।

मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों का जलवा

  • कर्ण शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट लिए।

  • मिचेल सेंटनर ने 2 विकेट झटके।

  • दीपक चाहर और जसप्रीत बुमराह ने भी 1-1 विकेट लिया।

मुंबई इंडियंस की पारी की झलक

  • टॉस हारने के बाद बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने 205 रन बनाए।

  • तिलक वर्मा ने 33 गेंदों में 59 रन बनाते हुए टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई।

  • नमन धीर ने 17 गेंदों पर 38 रनों की तेज तर्रार पारी खेली।

  • अंतिम ओवरों में मुंबई ने आक्रामक बल्लेबाजी से स्कोर को पार 200 पहुंचाया।

जरूर पढ़ें

चलती ट्रेन से पत्नी गिरी, बचाने कूदा पति – Darbhanga Railway Station पर दिल दहला देने वाला हादसा…Sabarmati Express@ मौत!

Sabarmati Express Tragedy | Darbhanga Railway Accident: चलती ट्रेन से पत्नी गिरी, बचाने कूदा...

Darbhanga में सभी कार्डधारी डीलर से करें संपर्क, वरना हट सकता है नाम…@Darbhanga Voter List Revision

Matdata Suchi Revision 2025 | Darbhanga Voter Update News। दरभंगा में 80 हजार मतगणना...

Darbhanga ISKCON मंदिर में घमासान! आम तोड़ने पर भीड़ का बवाल

आम के लिए लाठी-डंडे! दरभंगा में ISKCON मंदिर बना बवाल का केंद्र| दरभंगा में...

बाल काटकर कालिख लगाई, पीटा, फिर गांव में घुमाया! Darbhanga में प्रेमी युवक से बर्बरता

बाल काटकर कालिख लगाई, फिर गांव में घुमाया! दरभंगा में युवक को सरेआम शर्मसार...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें