back to top
5 अगस्त, 2024
spot_img

Neeraj Chopra Javelin Throw Final, Paris 2024 Olympics: नीरज चोपड़ा का सिल्वर…पाकिस्तान के अरशद नदीम के हाथ में स्वर्ण

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement

Neeraj Chopra Javelin Throw Final, Paris 2024 Olympics: नीरज चोपड़ा का सिल्वर…पाकिस्तान के अरशद नदीम के हाथ में स्वर्ण। पेरिस ओलंपिक 2024 से एक और (Neeraj Chopra got silver in Olympics) निराशाजनक खबरें आ रही हैं।

Neeraj Chopra Javelin Throw Final, Paris 2024 Olympics: भले, हॉकी में हम कांस्य जीत गए हों लेकिन विनेश के बाद अब जेवलिन में

भले, हॉकी में हम कांस्य जीत गए हों लेकिन विनेश के बाद अब जेवलिन में भारतीय थ्रोअर नीरज चोपड़ा का लड़खराना दु:खद है जहां, शानदार प्रदर्शन करते नीरज ने रजत पदक जीता है। वहीं, पाकिस्तान के अरशद नदीम ने स्वर्ण जीतकर अर्से की तमन्ना पूरी कर ली।

Neeraj Chopra Javelin Throw Final, Paris 2024 Olympics: टोक्यो ओलंपिक के पदक विजेता नीरज ने

टोक्यो ओलंपिक के पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने फाइनल में अपने दूसरे प्रयास में 89.45 मीटर का थ्रो किया और सिल्वर मेडल अपने नाम किया है. इसके अलावा नीरज के सभी प्रयास फाउल रहे। नीरज ने 89.45 मीटर का थ्रो फेंका। वहीं, पाकिस्तान के अरशद नदीम ने 92.97 मीटर का थ्रो फेंककर ओलंपिक रिकॉर्ड बनाया। स्वर्ण पदक अपने नाम किया। ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स ने कांस्य पदक जीते, जिन्होंने 88.54 मीटर दूरी तक थ्रो किया।

Neeraj Chopra Javelin Throw Final, Paris 2024 Olympics: पाकिस्तानी एथलीट अरशद नदीम के नाम नया ओलंपिक रिकॉर्ड

पाकिस्तानी एथलीट अरशद नदीम ने नया ओलंपिक रिकॉर्ड बनाते हुए दूसरा थ्रो में ही 92.97 मीटर का लगाया। उन्होंने छठा और आखिरी थ्रो 91.79 मीटर का लगाया। इस तरह नदीम ने और स्वर्ण पदक जीता। पाकिस्तान का 1992 बार्सीलोना ओलंपिक के बाद यह पहला ओलंपिक पदक है।

Neeraj Chopra Javelin Throw Final, Paris 2024 Olympics: नीरज का पहला प्रयास फाउल रहा

नीरज चोपड़ा का पहला प्रयास फाउल रहा था। हालांकि, दूसरे प्रयास में नीरज चोपड़ा ने 89.45 मीटर की दूरी पर भाला फेंककर सिल्वर मेडल पोजीशन हासिल की थी। उसके बाद नीरज के शेष प्रयास फाउल रहे। ऐसे में सिर्फ एक सफल थ्रो के जरिए ही नीरज ने दूसरा स्थान हासिल किया। यह उनका सीजन का बेस्ट थ्रो है, इससे पहले उनका बेस्ट थ्रो ओलंपिक्स के क्वालीफिकेशन में आया था, जहां उन्होंने 89.34 मीटर की दूरी तय की थी।

जरूर पढ़ें

दरभंगा में 2 दिनों से लापता शशि की मिली लाश, पत्नी बोली हत्या हुई है@ये चप्पल और परवल@तहकीकात

दरभंगा जिले के बिरौल के गौरा गांव में लापता युवक का शव मिलने से...

Darbhanga में ताबड़तोड़, अधिवक्ता के बाद 3 ज्वेलरी दुकान में लाखों की चोरी

दरभंगा में ताबड़तोड़ चोरी की वारदातें हो रहीं हैं। रैयाम थाने के कमलपुर निवासी...

पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन

पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन! अस्पताल में भर्ती थे, 2200 करोड़ केस की...

Madhubani में ‘जहर’…मां के सामने तड़पती रहीं बेटिंयां…सांप के डसने से दो बहनों की मौत

मधुबनी में दर्दनाक हादसा: सांप के डसने से दो बहनों की मौत। एक ही...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें