back to top
20 जुलाई, 2024
spot_img

IPL 2022: चीनी कंपनी VIVO की IPL से छुट्टी, अब TATA करेगा राज, लीग को मिला नया स्पॉन्सर ‘Tata IPL’

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला DeshajTimes | आपका चहेता Deshaj इस 20 जुलाई 2025 को हो जाएगा पूरे 7 साल का| 20 जुलाई, 2018 - 20 जुलाई, 2025 | ...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित@7 साल | आप बनें भागीदार Deshaj के 7 साल...| चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes
spot_img
Advertisement
Advertisement
IPL 2022: चीनी कंपनी VIVO की IPL से छुट्टी, अब TATA का आया राज, लीग को मिला नया स्पॉन्सर 'Tata IPL'
IPL 2022: चीनी कंपनी VIVO की IPL से छुट्टी, अब TATA का आया राज, लीग को मिला नया स्पॉन्सर ‘Tata IPL’

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी संस्करण के लिए वीवी की जगह “टाटा” मुख्य प्रायोजक होगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह ने उक्त जानकारी दी।

मुख्य बातें Highlights

आईपीएल का मुख्य प्रायोजक अब टाटा होगा,
आईपीएल को अब TATA IPL के नाम से जाना जाएगा
आईपीएल अध्यक्ष बृजेश पटेल टाटा को मुख्य प्रायोजक बनाए जाने की पुष्टि कर दी है
वीवो का करार 2023 में खत्म होना था
हालांकि कंपनी और बीसीसीआई ने समय से पहले ही अलग होने का फैसला किया

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में शाह ने कहा, “यह वास्तव में आईपीएल के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है क्योंकि टाटा समूह वैश्विक भारतीय उद्यम का प्रतीक है जिसकी 100 साल से अधिक पुरानी विरासत और छह महाद्वीपों में 100 से अधिक देशों में संचालन है।

IPL 2022: चीनी कंपनी VIVO की IPL से छुट्टी, अब TATA का आया राज, लीग को मिला नया स्पॉन्सर 'Tata IPL'
IPL 2022: चीनी कंपनी VIVO की IPL से छुट्टी, अब TATA का आया राज, लीग को मिला नया स्पॉन्सर ‘Tata IPL’

टाटा समूह की तरह बीसीसीआई अंतरराष्ट्रीय सीमाओं के पार क्रिकेट की भावना को बढ़ावा देने के लिए उत्सुक है, और वैश्विक खेल फ्रेंचाइजी के रूप में आईपीएल की बढ़ती लोकप्रियता बीसीसीआई के प्रयासों का प्रमाण है। हम वास्तव में खुश हैं कि भारत के सबसे बड़े और सबसे भरोसेमंद व्यापारिक समूहों ने आईपीएल की विकास गाथा में विश्वास किया है। टाटा समूह के साथ मिलकर हम भारतीय क्रिकेट और आईपीएल को और अधिक ऊंचाइयों पर ले जाने की कोशिश करेंगे।”

वीवो के पास लीग के साथ अपनी स्पॉन्सरशिप डील में अभी भी दो साल बाकी हैं और इसके परिणामस्वरूप, इस अवधि के दौरान टाटा मुख्य प्रायोजक बना रहेगा।

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की दो नई टीमों – लखनऊ फ्रेंचाइजी के लिए संजीव गोयनका के आरपीएसजी ग्रुप और सीवीसी कैपिटल की अहमदाबाद टीम को मंगलवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से औपचारिक मंजूरी मिल गई।

VIVO और BCCI ने 2018 में IPL के टाइटल स्पॉन्सरशिप के लिए करार किया था। इस तहत कंपनी को हर साल बीसीसीआई को 440 करोड़ देने थे। यह करार IPL-2023 के सीजन के बाद खत्म होना था। हालांकि दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से पहले ही अलग होने का फैसला किया। वैसे बीसीसीआई और वीवी के बीच शुरुआती करार पांच सालों के लिए 2018 से 2022 तक का ही था पर बीच में एक साल के ब्रेक के कारण इसे बढ़ाकर 2023 तक का किया गया था।

2022 से बदलने जा रहा है आईपीएल

क्रिकेट की सबसे बड़ी लीग टूर्नामेंट आईपीएल में 2022 के सीजन से बड़े बदलाव भी देखे जाएंगे। मुख्य प्रायोजक के अलावा आईपीएल में दो और नई टीमें- लखनऊ और अहमदाबाद की जुड़ने जा रही हैं। साथ ही इस बार खिलाड़ियों का मेगा ऑक्शन भी होना है।

हालांकि , कोरोना महामारी की वजह से आईपीएल के पिछले दोनों सीजन काफी प्रभावित हुए हैं। 2020 का सीजन जहां यूएई में आयोजित किया गया। वहीं, पिछले साल भी सीजन के कुछ मैच भारत में और फिर बाकी बचे मैच बाद में यूएई में किए गए।

मंगलवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) गवर्निंग काउंसिल की बैठक के बाद औपचारिक मंजूरी दी गई और अहमदाबाद और लखनऊ दोनों को मेगा नीलामी से पहले खिलाड़ी हस्ताक्षर के लिए समय सीमा दी गई है।

जरूर पढ़ें

Darbhanga को सता रहा है बाढ़ का ख़तरा? DM Kaushal Kumar ने दिए तटबंधों की 24 घंटे निगरानी के आदेश

दरभंगा। संभावित बाढ़ के खतरे को देखते हुए दरभंगा जिले में तटबंधों की सुरक्षा...

BIG NEWS: बिहार सिपाही परीक्षा में Paper Leak की कोशिश, वीडियोग्राफर ने किया बड़ा खेल! Darbhanga से 2 गिरफ्तार – साजिश या सिस्टम फेल?...

प्रभाष रंजन, दरभंगा | सिपाही भर्ती परीक्षा (Constable Recruitment Exam) के दौरान पेपर लीक...

Darbhanga के जाले में मतदाता सूची में 35,000 से ज्यादा गड़बड़ियां? DDC ने दिया बड़ा आदेश, बोले – जल्द सुधार नहीं तो…

जाले, दरभंगा। विधानसभा क्षेत्र में चल रहे मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025...

कौन है जिम्मेदार? युवक की रहस्यमयी मौत पर उठे सवाल, हर एंगल से जांच में जुटी Muzaffarpur Police

दीपक कुमार, मुजफ्फरपुर। कांटी थाना क्षेत्र के सदातपुर स्थित सुधा डेयरी के समीप एक घर...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें