back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 16, 2026
spot_img

मधुबनी की टीम ने मुजफ्फरपुर खबरा की टीम को हराया,

spot_img
- Advertisement - Advertisement

मधुबनी की टीम ने मुजफ्फरपुर खबरा की टीम को हराया,सिंहवाड़ा में वर्षों से चल रहे राधा-कृष्ण क्रिकेट क्लब की ओर से आयोजित होने वाले क्रिकेट टूर्नामेंट का रोमांच अपने आप में रोमांचित करने वाला रहा है।

- Advertisement -

राधा-कृष्ण मंदिर के बगल में स्थित चौधरी केदार नाथ उच्च विद्यालय की धरती ऐसे आयोजनों से अर्से से आह्लादित होती रही है। यहां छक्के-चौकों की बरसात हर साल होती है। इसका आयोजन वृहत् पैमान पर स्थानीय युवा वर्गों के अगुवाई में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के सहयोग से होता रहा है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, जिस दिन इस प्रतियोगिता का आयोजन होना था, बारिश के कारण नहीं हो सका। लिहाजा, वैलेंटाइन डे की पूर्व संध्या पर इसका भव्य आयोजन करते हुए फाइनल मुकाबले का स्थानीय क्रिकेट प्रेमियों ने सुबह तेज धूप का मजा लेते हुए उठाया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Women's Asia Cup में भारत 'ए' ने पाकिस्तान 'ए' को 8 विकेट से धोया, वृंदा दिनेश का तूफानी अर्धशतक!

फाइनल मैच में मधुबनी की टीम ने मुजफ्फरपुर खबरा की टीम आमने-सामने थी। बीस ओवर के इस 20-20 मुकाबले में जमकर खेल प्रेमियों ने दोनों टीमों की हौसला अफजाई की।

राधा कृष्ण क्रिकेट कप के फाइनल मैच
में मधुबनी की टीम ने मुजफ्फरपुर खबरा की टीम को पराजित कर कप पर कब्जा जमा लिया। केदार नाथ पल्स टू हाईस्कूल सिंहवाड़ा के मैदान में फाइनल मैच मधुबनी बनाम खबरा के बीच खेला गया। इसमें मधुबनी ने पहले टॉस जीतकर बलेबाजी करने का फैसला किया।

निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 175 रन बनाये।जबाब में उतरी खउरा की टीम 15.5 ओवर में 10 विकेट खोकर मात्र 115 रन ही बना सकी। मैन ऑफ द मैच एवं सीरीज विजेता टीम के सुनील को दिया गया। उन्होंने 25 बॉल में 55 रन की शानदार पारी खेली।

इस मौके पर आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि हेमन्त झा, प्रखंड प्रमुख पुष्पा झा जी ने विजेता व उप विजेता टीम को कप प्रदान किया। इस मौके पर मुखिया पप्पू चौधरी, प्रेम भगत, गौतम सिंह, सुधीर कांत मिश्रा, सुजीत राय, प्रभाष झा आदि अतिथि उपस्थित थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

AI Technology: भारत में शुरू हुआ वैश्विक AI इम्पैक्ट समिट 2026

AI Technology: भारत एक महत्वपूर्ण वैश्विक मंच पर कदम रखने को तैयार है, जहां...

Renault Duster: तीसरी जनरेशन रेनो डस्टर आ रही है नए अवतार में, जानें क्या मिलेगा खास!

लॉन्च से पहले जानें नई Renault Duster के दमदार अपडेट्सनई Renault Duster का इंजन...

RRB NTPC परीक्षा तिथि घोषित: लाखों उम्मीदवारों का इंतजार खत्म

RRB NTPC: रेलवे में नौकरी पाने का सपना देखने वाले लाखों युवाओं के लिए...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें