back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 23, 2026
spot_img

दरभंगा के बिरौल में क्रिकेट का रोमांच: फ्रेंड्स एलेवन सुपौल ने मधुबनी के अंधराठाढ़ी एलेवन को 8 विकेट से हराया

spot_img
- Advertisement - Advertisement

बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। अनुमंडल के एतिहासिक खेल मैदान खोड़ागाछी बिरौल में सोमवार को बम्पर दस का दम क्रिकेट मैच सीजन 5 के दूसरे मैच फ्रेंड्स एलेवन सुपौल और मधुबनी के अंधराठाढ़ी एलेवन के बीच (The thrill of cricket in Birol, Darbhanga) खेला गया।

- Advertisement -

इसमें फ्रेंड्स एलेवन की टीम ने अंधराठाढ़ी को 8 विकेट से पराजित कर दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अंधराठाढ़ी की टीम ने निर्धारित ओवर में 6 विकेट खोकर 97 रन बनाया। जबाव मे फ्रेंड्स एलेवन सुपौल ने 2 विकेट खो कर इस लक्ष्य पूरा करते हुए मैच जीत लिया।

- Advertisement -

मैन ऑफ द मैच राघवेंद्र को दिया गया।जिसने 12 गेंद पर  30 रन बनाए तथा गेंदबाजी के दौरान संतुलित लाइन लेंथ के कारण अपना दो ओवर मेडन रखा। विजेता टीम के कप्तान अमन टेकड़ीवाल एवं मुकुंद ठाकुर के बल्ले से निकला छक्के,चौके ने सुपौल के टीम को 97 का लक्ष्य पूरा कर दिया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Women's Asia Cup: इंडिया ए ने रचा इतिहास, बांग्लादेश को 46 रनों से रौंदकर बनी चैंपियन
दरभंगा के बिरौल में क्रिकेट का रोमांच: फ्रेंड्स एलेवन सुपौल ने मधुबनी के अंधराठाढ़ी एलेवन को 8 विकेट से हराया
दरभंगा के बिरौल में क्रिकेट का रोमांच: फ्रेंड्स एलेवन सुपौल ने मधुबनी के अंधराठाढ़ी एलेवन को 8 विकेट से हराया

आयोजन कमेटी के सचिव आलोक कुमार झा एवं अध्यक्ष विनोद बम्पर ने अच्छे प्रदर्शन के लिए दोनों टीम के खिलाड़ियों को शुभकामना दी।

वहीं, प्रत्येक छक्के चौके पर दर्शकों का चियर्स गर्ल्स मनोरंजन करती रही। मौके पर संयोजक अजय बिरोलिया, मार्गदर्शक उत्तम सेनगुप्ता, डॉ.तमन्ना, चन्द्र विजय प्रसाद, मो.चांद,नरेश सहनी सहित बीसीसी के सदस्य मौजूद थे।

यह भी पढ़ें:  शिखर धवन की ग्रैंड वेडिंग: रोहित शर्मा और सुरेश रैना समेत इन दिग्गजों ने दी गब्बर को बधाई
फोटो राघवेंद्र को मैन ऑफ द मैच से सम्मानित करते अध्यक्ष।

 

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Aaj Ka Rashifal: 23 फरवरी 2026 का संपूर्ण ज्योतिषीय विश्लेषण

Aaj Ka Rashifal: ब्रह्मांड की अनंत गहराइयों से प्रवाहित होती ऊर्जा और ग्रहों के...

Aaj Ka Panchang: 23 फरवरी 2026, सोमवार का पावन पंचांग

Aaj Ka Panchang: आज 23 फरवरी 2026, सोमवार का दिन भगवान भोलेनाथ की भक्ति...

Zareen Khan की मां अस्पताल में भर्ती: एक्ट्रेस ने मांगी दुआएं, कहीं ये बात!

Zareen Khan News: बॉलीवुड की चकाचौंध भरी दुनिया में अक्सर सितारों की निजी जिंदगी...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें