नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टोक्यो पैरालंपिक में पुरुषों की हाई जम्प टी44 वर्ग में रजत पदक जीतने पर प्रवीण कुमार को बधाई दी है।
प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया,
” पैरालंपिक में रजत पदक जीतने पर प्रवीण कुमार पर गर्व है। यह पदक उनकी कड़ी मेहनत और अद्वितीय समर्पण का परिणाम है।उन्हें बधाई। उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।”

बता दें कि नोएडा के रहने वाले 18 वर्षीय प्रवीण ने 2.07 मीटर की कूद लगाई और एशियाई रिकॉर्ड के साथ रजत पदक जीता। स्पर्धा का स्वर्ण ग्रेट ब्रिटेन के ब्रूम-एडवर्ड्स जोनाथन (2.10 मीटर) ने जीता, जबकि पोलैंड के लेपियाटो मासिएजो (2.04 मीटर) ने कांस्य पदक पर कब्जा किया।
गौरतलब है कि भारत ने पैरालंपिक (Tokyo Paralympics) में अब तक 11 पदक जीत लिये हैं। भारत के खाते में अब 2 स्वर्ण, 6 रजत और 3 कांस्य पदक हैं। यह पैरालंपिक के इतिहास में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इससे पहले रियो पैरालंपिक (2016) में भारत ने 2 स्वर्ण सहित 4 पदक जीते थे।