दुनिया के महान स्पिनरों में शुमार ऑस्ट्रेलिया के शेन वॉर्न और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज रॉड मार्श का निधन हो गया। पहले रॉड मार्श के निधन की जानकारी मिली। फिर शेन वॉर्न के निधन और हार्ट अटैक से मौत की खबर ने पूरे विश्व के खेल प्रेमियों को स्तब्ध कर दिया।

शेन वार्न ने आज सुबह ही मार्श के निधन पर शोक जताया था। और फिर खुद सदा के लिए सो गए। इस निधन से भारत समेत सभी देशों के क्रिकेटर शोकाकुल हैं।
शेन वार्न जिनका शुक्रवार को का निधन हो गया है। वह 52 साल के थे। वॉर्न थाईलैंड के कोह सामुई में थे। माना जा रहा है कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। वॉर्न की मैनेजमेंट टीम की तरफ से जारी बयान के मुताबिक, कोह सामुई के एक विला में शेन बेहोश पाए गए थे। बाद में उन्हें बचाया नहीं जा सका।
वॉर्न के नाम श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन के बाद सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड है। उन्होंने 1992 से 2007 तक 145 टेस्ट मैच खेले थे, जिसमें उन्होंने 25.41 की गेंदबाज़ी औसत से 708 विकेट लिये। मुरलीधरन ने टेस्ट में 800 विकेट लिए थे। 1993 से 2005 तक उन्होंने 194 वनडे में 293 विकेट लिये। 1999 क्रिकेट विश्व कप की विजेता ऑस्ट्रेलियाई टीम में उनका अहम योगदान था।
भारत के खिलाफ 1992 में किया था डेब्यू
शेन वॉर्न ने भारत के खिलाफ 1992 में सिडनी टेस्ट से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट मैच जनवरी, 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ सिडनी में ही खेला था।
12 घंटे पहले ट्वीट कर रोड मॉर्श के निधन पर जताया था शोक
वॉर्न ने 12 घंटे पहले अपना आखिरी ट्वीट किया था। इस ट्वीट में उन्होंने रोड मॉर्श के निधन पर शोक जताया था। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा था कि वो हमारे खेल के महान खिलाड़ी थे। उन्होंने बहुत से युवा लड़के और लड़कियों को प्रेरित किया था।

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज रॉड मार्श (Rod Marsh) का 74 साल की उम्र में निधन हो गया है। 1947 में जन्मे मार्श ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 96 टेस्ट और 92 वनडे मैच खेले थे। मार्श को पिछले गुरुवार को क्वींसलैंड में दिल का दौरा पड़ा और एडिलेड के एक अस्पताल में उनका निधन हो गया। उन्होंने 1970 से 1984 के बीच ऑस्ट्रेलिया के लिए इंटरनेशनल मैच खेले थे।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज रॉड मार्श के निधन पर शोक व्यक्त किया है, जिनका शुक्रवार को 74 वर्ष की आयु में निधन हो गया। पिछले हफ्ते दिल का दौरा पड़ने के बाद मार्श कोमा में थे और अपने जीवन के लिए संघर्ष कर रहे थे।
आईसीसी के मुख्य कार्यकारी ज्योफ एलार्डिस ने आईसीसी क्रिकेट हॉल ऑफ फेमर मार्श के प्रभावशाली करियर की प्रशंसा की और कहा कि मैदान पर और बाहर उनके प्रभाव को आने वाले वर्षों के लिए याद किया जाएगा।
एक आधिकारिक बयान में ज्योफ एलार्डिस ने कहा, “रॉड के निधन के बारे में सुनकर अविश्वसनीय रूप से दुख हुआ। वह खेल के एक सच्चे दिग्गज थे जो पचास से अधिक वर्षों से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का हिस्सा रहे हैं। दस्ताने के साथ उनकी कौशल और प्रतिभा असाधारण थी।”
उन्होंने कहा, “वह 2009 में आईसीसी हॉल ऑफ़ फ़ेम में शामिल हुए, उन्होंने दुबई में आईसीसी क्रिकेट अकादमी में कोचिंग के पहले निदेशक के रूप में अपने समय सहित, दुनिया भर के युवा क्रिकेटरों को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने अकादमी में ऐसी सुविधाएं विकसीत कीं, जो खिलाड़ियों की आने वाली पीढ़ियों के लिए है। सभी देशों को इसका लाभ मिलता रहेगा। उनकी कमी खलेगी और आईसीसी की संवेदनाएं उनके परिवार और दोस्तों के साथ हैं।”
मार्श ने 1970 में ब्रिस्बेन में इंग्लैंड के खिलाफ पदार्पण किया और 14 साल बाद 96 टेस्ट में विकेट के पीछे 355 शिकारों के विश्व रिकॉर्ड के साथ सेवानिवृत्त हुए। इस टैली में 343 कैच और 12 स्टंपिंग शामिल थे।