back to top
2 दिसम्बर, 2025

पुलिस का सभा में अड़ंगा, रिसड़ा में आज होने वाली भाजपा की सभा पर संशय बरकरार

spot_img
spot_img
- Advertisement - Advertisement
रिसड़ा,देशज न्यूज।  हुगली जिले के रिसड़ा में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी की एक बड़ी जनसभा होनी तय थी। लेकिन अब इस जनसभा पर संशय बरकरार हैं। भाजपा के स्थानीय नेतृत्व ने बुधवार रात यह आरोप लगाया कि रिसड़ा थाने की पुलिस आखिरी मौके पर भाजपा के प्रस्तावित सभा में अड़ंगा लगा रही है।
आरोप है कि बुधवार रात कार्यक्रम स्थल पर पुलिस पहुंची और भाजपा के कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम रोकने को कहा। हालांकि इस दौरान भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस की बहस भी हुई और भाजपा के कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम की तैयारियां जारी रखी। हमारी टीम देर रात भाजपा के प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल पर पहुंची तो वहां देखा कि जनसभा सभा की तैयारियां जोरों शोरों से चल रही थी और पुलिस भी घटनास्थल पर मौजूद थी।
भाजपा के कार्यकर्ताओं का कहना है कि गत दिन से वे कार्यक्रम की तैयारियां कर रहे हैं। लेकिन तब उन्हें किसी ने रोकने की कोशिश नहीं की। अब जनसभा की पूर्व संध्या पर पुलिस ने तैयारियों को रोकने का फरमान सुनाया है जिसे वह कतई मानने को तैयार नहीं है। बहरहाल, घटनास्थल पर पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच टकराव की स्थिति बनती हुई दिखी। बताते चलें कि रिसड़ा में गुरुवार को भाजपा की एक विशाल जनसभा प्रस्तावित है जिसमें सांसद अर्जुन सिंह और शुभेंदु अधिकारी सरीखे बड़े नेता मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे।
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

प्रेम कुमार बने बिहार विधानसभा के 18वें अध्यक्ष, लेकिन क्या आप पहले स्पीकर का नाम और 87 साल पुरानी कहानी जानते हैं?

प्रेम कुमार बने 18वें अध्यक्ष बिहार की राजनीति में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम के तहत गया...

2026 में इन राशियों की बदलेगी किस्मत, ग्रहों के विशेष योग का पड़ेगा प्रभाव

ज्योतिष डेस्क: साल 2026 कई महत्वपूर्ण ग्रह गोचर लेकर आ रहा है। इन ग्रह...

बैसा में शराब तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, 32 लीटर विदेशी शराब के साथ एक गिरफ्तार

बैसा न्यूज़: बिहार में शराबबंदी के दावों के बीच तस्करों के हौसले बुलंद हैं, लेकिन...

हज़ारों वक्फ़ संपत्तियों पर संकट? RJD ने केंद्र सरकार से की डेडलाइन बढ़ाने की मांग

गोपालगंज न्यूज़: केंद्र सरकार का एक पोर्टल, एक तय समय-सीमा और दांव पर लगी...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें