back to top
11 जुलाई, 2024
spot_img

नासा ने चांद पर खोजा पानी, पीने और रॉकेट ईंधन के लिए आ सकता काम

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला DeshajTimes.Com...आपका चहेता DeshajTimes.Com... इस 20 जुलाई 2025 को हो जाएगा पूरे 7 साल का। 20 जुलाई, 2018 — 20 जुलाई, 2025 ...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित @7 साल । DeshajTimes.Com यह संस्कार है। इसमें हवा की ताकत है। सूरज सी गर्मी। चांद सी खूबसूरती तो चांदनी सी शीतलता भी। यह आग भी है। धधकता शोला भी। तपिश से किसी को झुलसा देने की हिम्मत। झुककर उसकी उपलब्धि पर इतराने की दिलकश अदा भी। आप बनें भागीदार DeshajTimes.Com के 7 साल...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.Com
spot_img
Advertisement
Advertisement

वाशिंगटन, देशज न्यूज। चांद पर इंसानी बस्तियां बसाने की वैज्ञानिक उम्मीदें और मजबूत हो गई हैं. दरअसल अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने चंद्रमा की सतह पर पानी की खोज की है।

खास बात यह है कि पानी चंद्रमा की सतह पर ऐसे इलाके में मिला है, जहां सूरज की किरणें पड़ती हैं। पानी की खोज नासा की स्ट्रेटोस्फियर ऑब्जरवेटरी फॉर इन्फ्रारेड एस्ट्रोनॉमी (सोफिया) ने की है. इनका उपयोग पीने और रॉकेट ईंधन उत्पादन के लिए किया जा सकेगा।

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी को ऐसी जगह मिले साक्ष्य जहां पड़ती है सूर्य की किरणें सोफिया ने चांद के दक्षिणी गोलार्ध में स्थित और पृथ्वी दिखने वाले सबसे बड़े गड्ढों में से एक क्लेवियस में पानी के अणुओं का पता लगाया है। अब तक हुए अध्ययनों में चांद की सतह पर हाइड्रोजन के कुछ अंश का पता चला था, लेकिन पानी और पानी के करीबी हाइड्रॉक्सिल की जानकारी नहीं मिली थी।

नासा के विज्ञान मिशन निदेशालय में एस्ट्रोफिजिक्स विभाग के निदेशक पॉल हट्र्ज ने कहा कि पहले ऐसे संकेत थे कि चंद्रमा के सतह पर सूर्य की ओर एच2ओ हो सकता है. अब इसे वहां खोज लिया गया है. इस खोज चांद के बारे में अध्ययन और आगे बढ़ेगा।

नेचर एस्ट्रोनॉमी के में हालिया प्रकाशित इस अध्ययन की रिपोर्ट मुताबिक चांद के इस इस स्थान के डेटा से 100 से 412 पार्ट प्रति मिलियन की सांद्रता में पानी का पता चला है। तुलनात्मक रूप में सोफिया ने चांद पर जितना पानी खोजा है वह अफ्रीका के सहारा रेगिस्तान में मौजूद पानी की तुलना में 100 हिस्सा है। इतनी कम मात्रा के बावजूद अब सवाल यह है कि चांद की सतह पर पानी कैसे बनता है।

जरूर पढ़ें

Darbhanga में एक ही रात दो घरों में चोरी, लाखों कैश और जेवर उड़ाए

दरभंगा/प्रभास रंजन, देशज टाइम्स। लहेरियासराय थाना क्षेत्र अंतर्गत विद्यापति नगर मोहल्ला में चोरों ने...

Darbhanga में सड़क पर हैवानियत! युवक को चाकू, तलवार और रॉड से घसीट-घसीटकर पीटा

दरभंगा में सड़क पर हैवानियत! युवक को चाकू, तलवार और रॉड से घसीट-घसीटकर पीटा।...

Bihar Police में बड़ा एक्शन! 12 IPS अधिकारियों को नई जिम्मेदारी,CID से BMP तक बदली गई जिम्मेदारी, किसे क्या पद मिला?

बिहार पुलिस में बड़ा एक्शन! 2025 का पहला बड़ा तबादला! 12 IPS अधिकारियों को...

एक गांव, तीन वारदातें! कमतौल में उधारी से लेकर, मारपीट- चोरी तक – थाने में केस की बौछार– CCTV में दिखा कुछ?

कमतौल में मारपीट और तोड़फोड़! अमना ने दर्ज कराया 9 लोगों पर केस। उधार...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें