spot_img

बिहार के बेगूसराय में गंगा नदी में डूबने से तीन दोस्तों की मौत, ग्रामीणों ने एक को बचाया

spot_img
- Advertisement -

बिहार के बेगूसराय में सोमवार को गंगा स्नान के दौरान गहरे पानी में डूब कर तीन युवक की मौत हो गई। जबकि स्थानीय लोगों के प्रयास से एक युवक को बचा लिया गया है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई है

- Advertisement -
IMG_0073.JPG

तीन युवकों के डूबने की जानकारी मिलते ही सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई है, पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है।घटना मटिहानी थाना क्षेत्र के खोरमपुर घाट की है।

मृतक की पहचान बेगूसराय नगर थाना क्षेत्र के चट्टी रोड तरबन्ना निवासी कृष्ण मोहन के 17 वर्षीय पुत्र अनुराग कुमार, पवन चौधरी के 18 वर्षीय पुत्र रिशु कुमार उर्फ रोहित तथा किशोर साह के 16 वर्षीय पुत्र किशन कुमार के रूप में की गई है।

डूबने से बचाया गए युवक की पहचान सुरेश साह के पुत्र गौरव कुमार के रूप में की गई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि चारों दोस्त बेगूसराय से ई-रिक्शा द्वारा खरमपुर घाट आए और गंगा स्नान कर रहे थे।

गंगा स्नान के दौरान एक युवक डूबने लगा तो दूसरा दोस्त उसे बचाने नदी में कूद गया, उसे भी पानी की तेज धार में फंसता देख बाहर खड़े दोनों युवक भी गंगा नदी में कूद गया। लेकिन चारों में से कोई किसी को नहीं बचा सके और सब के सब गहरे पानी में डूबने लगे।

चार युवकों को डूबता देख कर घाट पर मौजूद आसपास के लोगों ने गंगा में छलांग लगा दी, लेकिन काफी प्रयास के बाद सिर्फ एक युवक गौरव को ही बचाया जा सका, शेष तीनों गहरे पानी में डूब गए।

इसके बाद घाट पर हड़कंप मच गया तथा घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई है, सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही मटिहानी थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई है, लेकिन काफी देर बाद प्रशासनिक स्तर से गोताखोरों की व्यवस्था किए जाने पर लोगों में आक्रोश है।

फिलहाल एसडीआरएफ की टीम और स्थानीय लोग गंगा नदी में शव की तलाश कर रहे हैं, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका है। नदी में पानी काफी अधिक और तेज रहने के कारण खोजने में बाधा आ रही है। पुलिस द्वारा महाजाल लाने की प्रक्रिया करने का आश्वासन दिया गया है। फिलहाल घटनास्थल पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जुटी हुई है तथा परिजनों के करुण क्रंदन से माहौल गमगीन हो गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

मुंगेर में ₹200 के लालच में अवैध सिगरेट सिंडिकेट का बड़ा खुलासा! पढ़िए -भागलपुर -ड्राइवर और सिगरेट की भारी खेप!

Munger Cigarette Smuggling: मुंगेर पुलिस ने अवैध सिगरेट की बड़ी खेप पकड़ी है। बांक मोड़ पर मैजिक वाहन से बरामद हुई सिगरेट, ₹200 प्रति पेटी के लालच में ड्राइवर राजू कुमार गिरफ्तार। #MungerNews,#BiharCrime,#CigaretteSmuggling

खूनी ‘गली विवाद’ से दहला पटना! सास की हत्या, बहू का गर्भपात, आधा दर्जन ज़ख्मी| न्याय के लिए पटना-भागलपुर NH-80 जाम

Bihar Crime News: पटना में एक मामूली गली विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया, जिसमें एक सास की हत्या हो गई और बहू का गर्भपात हो गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने न्याय की मांग में NH-80 #BiharCrimeNews,#PatnaViolence,#NH80Blockade

Nepal bridge collapse नेपाल में अचानक आई बाढ़, कालीगंडकी में बहा बेली ब्रिज!पर्वत के जलजला में दो दर्जन घर बहे | आवागमन ठप, देखें...

Nepal bridge collapse: नेपाल में कालीगंडकी नदी के तेज बहाव में स्यांगजा के मिर्मी और गुल्मी के हर्मिचौर को जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण पुल बह गया है। रविवार सुबह हुई इस घटना से यातायात #NepalNews,#KaligandakiFlood,#BridgeCollapse

Darbhanga News खुशखबरी! दरभंगा के पैगम्बरपुर में PM आवास योजना लिस्ट को मंजूरी, इस तारीख से जमीन सर्वे | रखिए कागज़ात तैयार

Darbhanga Paigambarpur News: दरभंगा के पैगम्बरपुर पंचायत में ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। ग्राम सभा में प्रधानमंत्री आवास योजना की नई लाभार्थी सूची सर्वसम्मति से पारित कर दी गई है। वहीं, #DarbhangaNews,#PMAwasYojana,#BiharSurvey