back to top
3 सितम्बर, 2024
spot_img

बिहार न्यूज: एसएसबी 56वीं बटालियन का प्रशिक्षु जवान बाथरूम गया और एग्जॉस्ट फैन से फांसी लगा कर ली खुदकुशी, कैंप में हड़कंप

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement

अररिया। अररिया के बथनाहा में एसएसबी 56वीं बटालियन कैंप में एक 25 वर्षीय प्रशिक्षु जवान ने गले में गमछी का फंदा लगाकर शुक्रवार को आत्महत्या कर ली।

 

मृतक रविन्द्र कुमार उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खिरी जिले के भाननगर निवासी केशव राम का बेटा था। उसने 20 अप्रैल 2021 को बथनाहा एसएसबी कैंप में योगदान दिया था। यहां वह प्रशिक्षण ले रहा था। घटना के बाद कैंप में हड़कंप मचा हुआ है।

बताया जा रहा कि जवान रविन्द्र बाथरूम गया, जहां गमछी के सहारे एग्जॉस्ट फैन से लटक कर खुदकुशी कर ली ।आत्महत्या के बाद कैम्प में अफरातफरी मच गयी।

जवान रविन्द्र ने आत्महत्या क्यों की और इसके कौन से कारण थे। इसका अब तक खुलासा नहीं हो सका है। एसएसबी के कोई भी अधिकारी मुंह खोलने को तैयार नहीं है।

घटना की पुष्टि करते हुए एसएसबी 56 वीं बटालियन के प्रभारी सेनानायक एमकेएस मुंडा ने कहा कि घटना को लेकर वे लोग काफी चिंतित है। अभी और इस बारे में जानकारी दे पाना उनके लिए मुश्किल है।

बथनाहा थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने बताया कि आत्महत्या मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जायेगा।

जरूर पढ़ें

धान के खेत प्यासे, चापाकल हांफे – जाले में किसान बोले ऐसा हाल पहली बार देखा –भादो में सूखा?

भादो में भी सूखे चापाकल! जाले में धान की फसल संकट में, किसानों की...

Bihar Election का कांव-कांव | काला धन का गोलमाल…इस बार नहीं श्रीमान्!

बिहार चुनाव: प्रत्याशी सिर्फ 40 लाख ही खर्च कर सकेंगे, नियम तोड़े तो तुरंत...

Patna में Urdu-Bengali TET अभ्यर्थियों का JDU office पर हंगामा, 10 साल से Result pending@Ultimatum- खुद को जिंदा जला लूंगा

पटना, देशज टाइम्स। उर्दू और बांग्ला TET अभ्यर्थियों का गुस्सा बुधवार को फूट पड़ा।...

उत्कर्ष फाइनेंस के CO की संदिग्ध मौत, रात तक थे बिल्कुल सामान्य, सुबह मिली लाश –आखिर कैसे हुई विकास कुमार की मौत?

पटना के पास बाढ़ में रहस्यमयी घटना –बाढ़ में सनसनी! उत्कर्ष फाइनेंस के सीओ...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें