back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 14, 2026
spot_img

बिहार में डबल मर्डर: जुआ खेलने के दौरान गैंगवार में दो की मौत, चार घायल, 9 जिंदा गोली, 3 गोली का खोखा, कैश, गांजा की पुड़िया, चिलम भी बरामद

spot_img
- Advertisement -

बिहार के बेगूसराय (bihar-double-murder) में शुक्रवार को अहले सुबह जुआ खेलने के दौरान हुए गैंगवार में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए हैं।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, जुआ खेलने को लेकर दो गुटों में हुई फायरिंग में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

- Advertisement -

घटना लोहिया नगर थाना क्षेत्र के बाघी वार्ड नंबर 25 की है। दिवाली के मौके पर जुआ खेलने की प्रथा है। गुरुवार देर रात कुछ लोग जुआ खेल रहे थे।

शुक्रवार सुबह होते-होते दोनों गुटों में खेल के दौरान विवाद हो गया। इसी दौरान एक गुट के कुछ लोगों ने ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी। विरोध में दूसरे गुट के लोगों ने भी गोलीबारी की। इसमें इसमें एक गुट के दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दूसरे गुट के दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।बिहार में डबल मर्डर: जुआ खेलने के दौरान गैंगवार में दो की मौत, चार घायल, 9 जिंदा गोली, 3 गोली का खोखा, कैश, गांजा की पुड़िया, चिलम भी बरामद

घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है, सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

बिहार में डबल मर्डर: जुआ खेलने के दौरान गैंगवार में दो की मौत, चार घायल, 9 जिंदा गोली, 3 गोली का खोखा, कैश, गांजा की पुड़िया, चिलम भी बरामद

घटनास्थल से जिंदा गोली और खोखा भी बरामद किया गया है। घटना लोहियानगर ओपी क्षेत्र के बाघी वार्ड नंबर-25 की है। मृतक की पहचान सिंघौल ओपी क्षेत्र के नागदह निवासी भुवनेश्वर महतों के पुत्र किशोर कुमार तथा समस्तीपुर जिला के विभूतिपुर थाना क्षेत्र स्थित खोकसाहा निवासी संतोष कुमार के रूप में की गई है।

चार घायलों में से दो युवक बाघी निवासी अरुण सिंह का पुत्र बबलू कुमार एवं मुरारी कुमार बताया जा रहा है। जिसका इलाज एक निजी नर्सिंग होम में चल रहा है, शेष दो घायल के संबंध में कुछ पता नहीं चल पा रहा है। दोनों मृतक अपराधिक प्रवृत्ति का था, जिसमें से एक शराब का कारोबारी तथा दूसरा शूटर बताया जा रहा है।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि जिला मुख्यालय के बाघी ठाकुरबाड़ी के समीप स्थित गाछी में बदमाशों का दो गुट रात से ही जुआ खेल रहा था। जिसमें भारी भीड़ जुट गई और जुआ सुबह तक चलता रहा। सुबह में जुआ खेलने के दौरान दोनों गुट में भिड़ंत हो गई।

जिसके बाद जुआ खेलाने वालों ने कुछ बदमाशों को बुलाया तथा देखते ही देखते दोनों तरफ से गोली चलने लगी, जिसमें दो युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार घायल हो गए। सुबह-सुबह ताबड़तोड़ गोलीबारी से इलाके में हड़कंप मच गया तथा लोग इधर-उधर भागने लगे। गोलीबारी थमने के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तो दो लोगों को मृत तथा चार लोगों को घायल देखा।

इसके बाद लोहियानगर ओपी पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन जब तक पुलिस आती चारों घायलों को इलाज के लिए भेज दिया गया। इसके पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल से नौ जिंदा गोली, तीन गोली का खोखा, कुछ रुपया, गांजा का पुड़िया एवं चिलम भी बरामद किया गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Ranbir Kapoor Ramayana: सीता बनने चली थी टीवी की ये हसीना, लेकिन मिली ‘शूर्पणखा’ के लिए चुनौती!

Ranbir Kapoor Ramayana News: बॉलीवुड के गलियारों में इन दिनों 'रामायण' फिल्म को लेकर...

पंचक 2026: जानिए कब से शुरू हो रहा है यह काल और क्यों है अशुभ?

Panchak 2026: सनातन धर्म में प्रत्येक कालखंड का अपना विशेष महत्व होता है। कुछ...

Ather Electric Scooter: एथर एनर्जी का बंपर ऑफर, Rizta S और 450S पर पाएं 20,000 रुपये तक की बचत!

Ather Electric Scooter: भारतीय इलेक्ट्रिक दोपहिया बाजार में अग्रणी एथर एनर्जी ने अपने ग्राहकों...

टीवी एक्ट्रेस न्यूज़: ग्लैमर छोड़ नई दुनिया में चमक रही हैं ये अभिनेत्रियाँ!

TV Actress News: ग्लैमर की दुनिया बाहर से जितनी रंगीन और चमकदार दिखती है,...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें