spot_img

Darbhanga News: बेनीपुर में सात पैक्सों के सदस्यों का निर्विरोध चुनाव, तीन पर पड़ेंगे वोट

spot_img
- Advertisement -

सतीश झा। बेनीपुर। सहकारिता पैक्स चुनाव के नामांकन पत्रों की संवीक्षा के दौरान बेनीपुर प्रखंड के सात पैक्सों में चार पैक्स अध्यक्षों के साथ-साथ सभी सात पैक्सों के सभी सदस्य निर्विरोध निर्वाचित (Unopposed election of seven PACS members in Benipur, Darbhanga) घोषित किए गए हैं। तीन पैक्सों में केवल अध्यक्ष पद का चुनाव किया जाना है।

- Advertisement -

प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रवीण कुमार ने बताया

इसके लिए 26 नवंबर की तिथि मतदान के लिए निर्धारित है। मतगणना भी मतदान के बाद प्रखंड मुख्यालय में की जाएगी। परिणाम घोषित किए जाएंगे।प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रवीण कुमार ने बताया कि बेनीपुर प्रखंड के सात पैक्सों में सात अध्यक्ष एवं कार्यकारी का चुनाव प्रक्रिया चल रही है।

- Advertisement -

इनका निर्विरोध निर्वाचित होने की प्रबल संभावना

इसमें नामांकन के पश्चात नामांकन पत्रों की संवीक्षा के दौरान सझुआर पैक्स में सिया सरण चौधरी, जरिसो पैक्स से श्याम यादव, शिवराम पैक्स से सुजीत कुमार राय एवं माधोपुर पैक्स से सुरज यादव एकल सदस्य रहने के कारण निर्विरोध निर्वाचित होने की प्रबल संभावना बन गयी है।

- Advertisement -

26 नवंबर को चुनाव होना तय

वहीं, तरौनी, बाथो रढियाम एवं पोहद्दी पैक्स में एक से अधिक उम्मीदवार पैक्स अध्यक्ष पद के लिए नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए जाने के कारण आगामी 26 नवंबर को चुनाव होना तय माना जा रहा है। वैसे नाम वापसी का समय अभी शेष बचा हुआ है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा के रेस्टोरेंट से ड्यूटी कर लौट रहे नंदन को मौत ने घेरा! एनएच-527 बी पर वाहन ने कुचला, मौत |लदारी गांव में सन्नाटा

Darbhanga Road Accident: 22 वर्षीय नंदन कुमार झा उर्फ बालाजी की दरभंगा के केवटी थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में मौत हो गई। ड्यूटी से लौटते समय अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे #DarbhangaNews,#BiharRoadAccident,#Kewati

मुजफ्फरपुर में ऑनर किलिंग! प्रेम प्रसंग के चलते मां-बहन ने ही बेटी को मार डाला, शव छुपाने के लिए किया ये खौफनाक काम

Muzaffarpur Crime News: मुजफ्फरपुर में प्रेम प्रसंग के चलते एक 19 वर्षीय युवती पलक कुमारी की मां और बहन ने ही हत्या कर दी. शव को बगीचे में गड्ढा खोदकर गाड़ दिया गया और ऊपर से आम का पौध #MuzaffarpurCrime,#HonorKilling,#BiharPolice

बड़ी खबर Darbhanga Junction! दरभंगा जंक्शन का बदल जाएगा चेहरा, जानिए – जब पहुंचे महाप्रबंधक डिंपी गर्ग – क्या देखा क्या कहा

Darbhanga Junction: दरभंगा जंक्शन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे पुनर्विकास कार्यों का पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक डिंपी गर्ग ने निरीक्षण किया। उन्होंने काम में तेजी ला #DarbhangaJunction,#AmritBharatStation,#BiharRailNews

बिहार के चमड़ा उद्योग में आया बड़ा बदलाव! सरकार ने FDDI पटना से मिलाया हाथ, जानें आपको क्या फायदा?

Bihar Leather Industry: मुजफ्फरपुर में मेगा लेदर, फुटवियर एंड एक्सेसरीज पार्क के उद्घाटन के साथ ही बिहार सरकार और FDDI पटना के बीच महत्वपूर्ण MOU पर हस्ताक्षर हुए। इससे राज्य के चमड़ा #BiharLeatherIndustry,#SkillDevelopment,#MuzaffarpurNews