spot_img

West Bengal: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सुरक्षा में तैनात आईपीएस ज्ञानवंत सिंह से सीबीआई ने की ढाई घंटे पूछताछ

spot_img
- Advertisement -
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव बीतने के बाद सीबीआई ने कोयला तस्करी के मामले में जांच तेज करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सुरक्षा में तैनात आईपीएस अधिकारी ज्ञानवंत सिंह से मंगलवार को ढाई घंटे तक पूछताछ की है।
पिछले सप्ताह ही जांच एजेंसी ने उन्हें समन भेजा था और मंगलवार को निजाम पैलेस स्थित कार्यालय में हाजिर होने को कहा था। उसी के मुताबिक सुबह करीब 6:30 बजे ज्ञानवंत जांच एजेंसी के दफ्तर में जा पहुंचे थे।
उन्होंने पूछताछ में शामिल होने वाले अधिकारियों को बताया कि आज सारा दिन उन्हें मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात होना है इसलिए उन्हें जल्द छोड़ दिया जाना चाहिए। चूकि केंद्रीय एजेंसी ने गवाह के तौर पर उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया था इसलिए ढाई घंटे की पूछताछ के बाद करीब नौ बजे छोड़ दिया गया।
सिंह इसके पहले राज्य में कानून व्यवस्था के एडीजी थे लेकिन तृणमूल कांग्रेस के पक्ष में काम करने की वजह से उन्हें चुनाव आयोग ने पद से हटा दिया था। इसके बाद उन्हें मुख्यमंत्री की सुरक्षा में लगाया गया था।
सूत्रों ने बताया है कि ज्ञानवंत सिंह के पहुंचने से पहले सीबीआई की टीम ने सवालों की सूची तैयार की थी जिस बारे में उनसे जवाब लिया गया है। हालांकि उन्होंने पूछताछ में बहुत अधिक सहयोग नहीं किया है और उन्हें दोबारा तलब किया जा सकता है।
उल्लेखनीय है कि कोयला तस्करी मामले में गिरफ्तार किए गए संदिग्धों से पूछताछ में ज्ञानवंत सिंह के बारे में जानकारी मिली है। पता चला है कि वह कोयले और गाय की तस्करी में मददगार थे।
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Madhubani Crime News: मधुबनी के निर्माणाधीन मकान में मिली जली हुई लाश, पढ़िए …एसिड डालकर पहचान छिपाने की बड़ी वारदात!

Madhubani Murder: बिहार के मधुबनी जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने...

Darbhanga News: बेनीपुर में Land Dispute, पुस्तैनी जमीन को लेकर खूनी झड़प, पिता-पुत्र गंभीर रूप से जख्मी, DMCH रेफर

Land Dispute: बेनीपुर में भूमि विवाद को लेकर हुई खूनी झड़प में दो लोग...

Darbhanga News: दरभंगा के 6 होटल पर FIR, दरभंगा में अवैध Domestic Gas Cylinder के उपयोग पर बड़ा एक्शन, पढ़िए किन होटलों पर गिरी...

Domestic Gas Cylinder: दरभंगा में अब होटल-रेस्टोरेंट संचालकों की खैर नहीं। जिला प्रशासन ने...

Bhagalpur News: अकबरनगर में होगा स्टेडियम निर्माण! खेल मंत्री श्रेयसी सिंह का भव्य स्वागत, जानें अपडेट

स्टेडियम निर्माण: खेल और युवाओं के भविष्य को आकार देने वाली मांगें हमेशा उठती...