spot_img

दरभंगा से बाहर LNMU के खिलाफ किसने कहा, कुलपति को कुर्सी पर बैठने का हक नहीं

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा के बाहर दूसरे जिले से इस वक्त की बड़ी ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय से जुड़ी हुई आ रही है जहां जारी स्नातक द्वितीय खंड के रिजल्ट में गड़बड़ी को लेकर बुधवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने बेगूसराय मंझौल नगर इकाई एवं छात्र संघ की ओर से रामचरित्र सिंह महाविद्यालय मंझौल में पुतला फूंका गया है। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

छात्रसंघ उपाध्यक्ष चंदन कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मिथिला विश्वविद्यालय की ओर से जारी विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय के रिजल्ट में काफी गड़बड़ी होने के कारण विरोध प्रदर्शन करते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन का पुतला दहन किया गया।

- Advertisement -

प्रांत सह छात्रा प्रमुख श्वेत निशा एवं विभाग सह संयोजक शिवम कुमार ने कहा कि मिथिला विश्वविद्यालय में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं के जीवन से लगातार विश्वविद्यालय प्रशासन के द्वारा खिलवाड़ किया जा रहा है। विश्व स्तर के छात्र संगठन विद्यार्थी परिषद द्वारा विश्वविद्यालय प्रशासन को खुली चेतावनी है कि जल्द से जल्द इन सारी समस्याओं का निदान करें, नहीं तो कुर्सी पर बने रहने का कोई औचित्य नहीं है।

- Advertisement -

मौके पर अभाविप के बिहार राज्य विश्वविद्यालय कार्य प्रमुख कन्हैया कुमार ने कहा कि मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति की नाकामी से हजारों छात्र-छात्राओं के रिजल्ट में भारी गड़बड़ी कर उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। जिसका विरोध विद्यार्थी परिषद, विश्वविद्यालय प्रशासन से लेकर महाविद्यालय प्रशासन के खिलाफ लगातार विभिन्न आंदोलनों के माध्यम से कर रहा है। अगर इस रिजल्ट के गड़बड़ी को सुधार नहीं किया गया तो विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ विद्यार्थी परिषद आर-पार की लड़ाई लड़ने के लिए बाध्य होगी।

मीडिया प्रभारी अमित कुमार गप्पू एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता आदर्श भारती ने कहा कि विश्वविद्यालय के सभी महाविद्यालयों में छात्र-छात्राओं की समस्याओं को लेकर छात्रसंघ लगातार मांग कर रहा है लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन अभी तक कोई ठोस निर्णय नहीं ले पा रही है, जिससे जनाक्रोश पैदा हो रही है। इन सभी समस्याओं का जल्द विश्वविद्यालय प्रशासन सुधार करे, नहीं तो महाविद्यालय से लेकर विश्वविद्यालय तक विद्यार्थी परिषद तालाबंदी एवं विभिन्न आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

चौंकाने वाला आंकड़ा! बिहार में भ्रष्टाचारियों पर गिरी गाज, 25 साल का सबसे बड़ा एक्शन | पढ़िए -महानिदेशक जितेंद्र सिंह गंगवार ने क्या बताया...

Bihar Vigilance Bureau: बिहार में भ्रष्टाचार पर नकेल कसने की मुहिम तेज हो गई है। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने इस साल 25 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ते हुए भ्रष्टाचारियों को सजा दिलाने की दर में #BiharVigilance,#CorruptionBihar,#VIBAction

Bihar JDU Varanasi! बिहार के मंत्री निशांत कुमार 1 नवंबर को वाराणसी में, यूपी में जदयू की नई रणनीति

Bihar JDU Varanasi: बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार 1 नवंबर को वाराणसी का दौरा करेंगे। जदयू विधायक दल के नेता श्रवण कुमार ने तैयारियों का जायजा लिया, जिससे संगठन को मजबूती म #BiharJDU,#VaranasiNews,#NishantKumar

बिहार में सड़कों पर खर्च होंगे 1.64 लाख करोड़! दरभंगा-जयनगर समेत 32 नेशनल हाईवे परियोजनाओं को मिली हरी झंडी

Bihar National Highways: बिहार में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास के लिए 1.64 लाख करोड़ रुपये की 32 परियोजनाओं को केंद्र सरकार ने हरी झंडी दे दी है। इससे 2424 किलोमीटर सड़कों का जाल बिछे #BiharNews,#NationalHighways,#BiharDevelopment

होटल-चाय बागान में लगाई काली कमाई! बिहार के इन भ्रष्ट अफसरों की संपत्ति देख उड़ जाएंगे होश

Bihar Corruption: बिहार में भ्रष्ट अफसरों ने काली कमाई छिपाने के नए तरीके ढूंढ लिए हैं। निगरानी एजेंसियों की जांच में खुलासा हुआ कि ये अधिकारी अब पश्चिम बंगाल, सिक्किम और यूपी के #BiharCorruption,#BlackMoney,#VigilanceAction