spot_img

बैंक से पैसे निकाले, पहुंची मॉल…और फिर काउंटर से 5 लाख कैश से भरे बैग लेकर अपराधी हो गया फरार, हंगामा

spot_img
- Advertisement -

बेगूसराय में बेखौफ बदमाशों ने नगर थाना के बगल में स्थित एक मॉल के काउंटर से गुरुवार को दिनदहाड़े पांच लाख रुपयों से भरा बैग गायब कर दिया।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सीसीटीवी कैमरे में कैद बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए मामले की छानबीन में जुट गई है। बैग मालिक के परिजन मॉल के प्रबंधन पर थैला वापस करने के लिए हो हंगामा कर रहे हैं। घटना नगर थाना क्षेत्र के बगल में स्थित सिटी कार्ट मॉल की है।

- Advertisement -
IMG_0073.JPG

पीड़ित महिला नयागांव थाना क्षेत्र के हांसपुर निवासी पुरुषोत्तम सिंह की पत्नी हेमलता देवी ने बताया कि 11 फरवरी को उसके पुत्री की शादी होनी है। शादी में खर्च के लिए पैसा निकासी करने के लिए गुरुवार को वह अपने पुत्र केशव के साथ जिला मुख्यालय के कचहरी रोड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा आई तथा यहां से पांच लाख निकाल कर टाउन थाना के बगल में स्थित सिटी कार्ट शॉपिंग मॉल पहुंची।

शॉपिंग मॉल के काउंटर पर पैसा वाला बैग जमा नहीं करने का नियम रहने के बाद भी गार्ड ने बैग जमा करवा लिया। 16 नंबर कूपन लेकर दोनों मां-बेटा अंदर गए, इसी बीच पांच मिनट बाद ही बदमाश पैसों से भरा बैग लेकर फरार हो गए।

इस संबंध में मॉल का कंट्रोल रूम संभाल रहे बबलू कुमार ने बताया कि काउंटर पर पैसा या कीमती सामान वाला बैग जमा नहीं करने का नियम है। इसके बावजूद उन्होंने बैग जमा करवाया। सीसीटीवी में स्पष्ट दिख रहा है कि बदमाश पहले से दोनों पर नजर रख रहे थे, पैसा वाला बैग जमा करने के कुछ ही देर बाद बदमाशों का ग्रुप आया और गार्ड को धोखा देकर काउंटर से थैला लेकर फरार हो गया।

सीसीटीवी के अनुसार मॉल के बाहर बदमाशों का साथी पहले से अपाची बाइक लेकर खड़ा था, काउंटर से बैग लेने के बाद तेजी से बदमाश भागकर बाइक पर पहुंचे और फरार हो गए। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है तथा जिला मुख्यालय में दिनदहाड़े हुई इस वारदात से दहशत का माहौल है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Shootout दरभंगा में हुई गोलीबारी: मुख्य आरोपी मो. आजाद दबोचा गया, पुलिस ने SIT बनाई!

Darbhanga Shootout: दरभंगा गोलीकांड में पुलिस ने एक और मुख्य आरोपी मोहम्मद आजाद उर्फ मोहम्मद चांद को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में अब तक तीन लोग पकड़े गए हैं, जबकि एसएसपी के नि #DarbhangaNews,#BiharCrime,#PoliceAction

Darbhanga Big Breaking दरभंगा स्नातक सीट पर जन सुराज का चौंकाने वाला फैसला, पूर्व घोषित की जगह अब इस दिग्गज को बनाया प्रत्याशी! जानिए...

Darbhanga Election News: जन सुराज ने दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से अपने उम्मीदवार में बदलाव किया है। पार्टी ने डॉ. मोहम्मद इम्तियाज़ (नूरानी) को नया प्रत्याशी बनाया है, जो डॉक्टर, स #DarbhangaElection,#JanSuraj,#BiharPolitics

बड़ी खबर Bhagalpur में ‘सर्टिफिकेट ऑफिसर’? 71 अफसरों को मिला ये पावर, अब सरकारी पैसा तेजी से आएगा खजाने में | देखें लिस्ट

Bhagalpur DM: भागलपुर की डीएम अलंकृता पांडेय ने सरकारी राजस्व वसूली को तेज करने के लिए बड़ा फैसला लिया है। 71 अधिकारियों को नीलाम पत्र पदाधिकारी की विशेष शक्ति दी गई है। #BhagalpurDM,#BiharRevenue,#AlankritaPandey

जीवन भर की कमाई गंगा में समाई! भागलपुर में नदी के कटाव ने मचाई तबाही, बेघर हुए सैकड़ों परिवार

Bihar River Erosion: भागलपुर में गंगा नदी ने रौद्र रूप धारण कर लिया है, जिससे कसमाबाद गांव में एक दर्जन से ज्यादा घर नदी में समा गए हैं। ग्रामीण अपने हाथों से ही अपने घर तोड़कर सामा #BiharRiverErosion,#BhagalpurNews,#GangaKatau