मई,14,2024
spot_img

China Fire Accident | आवासीय इमारत में आग लगने से 15 लोगों की जिंदा जलकर मौत, 44 झुलसे

spot_img
spot_img
spot_img

China Fire Accident | आवासीय इमारत में भीषण आग लगने से पंद्रह लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई है। वहीं, 44 लोग बुरी तरह झुलस गए हैं। मामला, चीन (China) के जियांग्सू प्रांत (Jiangsu province) की राजधानी नानजिंग (capital Nanjing) का है जहां एक आवासीय इमारत में आग (Fire in residential building) लगने से 15 लोगों की मौत हो गई। वहीं 44 अन्य व्यक्ति झुलस गए हैं।

China Fire Accident | इमारत में शुक्रवार सुबह 4:39 बजे आग लगी

इस आवासीय इमारत में शुक्रवार सुबह 4:39 बजे आग लगी। प्रारंभिक विश्लेषण में साफ हुआ है कि आग इमारत के अंदर खड़ी इलेक्ट्रिक साइकिलों के कारण लगी। यह इमारत आठ मिलियन से अधिक की आबादी वाले शहर नानजिंग के युहुताई जिले में स्थित है। यह स्थान शंघाई से लगभग 260 किलोमीटर (162 मील) उत्तर-पश्चिम में स्थित है।

China Fire Accident | 25 गाड़ियों की मदद से सुबह 6:00 बजे तक आग बुझा दी गई

अधिकारियों ने कहा कि दमकल विभाग की 25 गाड़ियों की मदद से सुबह 6:00 बजे तक आग बुझा दी गई थी। खोज और बचाव अभियान दोपहर लगभग 02:00 बजे पूरा हुआ।

यह भी पढ़ें:  CBSE Board Result 2024|10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित, 10वीं 93.6%, 12वीं का 87.98%

China Fire Accident | घटनास्थल पर खोज और बचाव अभियान दोपहर लगभग 2 बजे तक चला

बचावकर्मियों ने सुबह लगभग 6 बजे आग बुझाने के बाद घटनास्थल पर खोज और बचाव अभियान दोपहर लगभग 2 बजे समाप्त हुआ। 44 घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। प्रारंभिक जांच में पाया गया कि आग इमारत की पहली मंजिल पर लगी, जहां बिजली का उपकरण रखा हुआ था। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। जांच एजेंसियों ने आग लगने के कारण का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।

China Fire Accident | आग लगने के कारणों की जांच के लिए टीम बनाई गई है

झुलसे लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चीन के सरकारी समाचार पत्र ग्लोबल टाइम्स ने घटना का विवरण देते हुए प्रांतीय अधिकारियों के हवाले से कहा है कि आग लगने के कारणों की जांच के लिए टीम बनाई गई है। झुलसे लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चीन के सरकारी समाचार पत्र ग्लोबल टाइम्स ने घटना का विवरण देते हुए प्रांतीय अधिकारियों के हवाले से कहा है कि आग लगने के कारणों की जांच के लिए टीम बनाई गई है।

यह भी पढ़ें:  Bihar Phase 4 Voting Live चौथे चरण की 5 सीटों पर मतदान आज- Bihar Lok Sabha Election 2024 Live Chunav Fourth Phase Voting Today: Munger, Samastipur, Ujiarpur, Darbhanga, Begusarai

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें