spot_img

Pakistan News| सिंधु नदी के तट पर गिरी बस, 20 लोगों की मौत

spot_img
- Advertisement -

Pakistan News| सिंधु नदी के तट पर बस असंतुलित होकर गिरी। इसमें, 20 लोगों की मौत अब तक हो चुकी है। मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है जहां इस्लामा बाद से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है।

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

Pakistan News| सुबह साढ़े पांच बस सुदूर पहाड़ी इलाके से फिसलकर सिंधु नदी के तट पर गिरी

यहां उत्तर पश्चिम पाकिस्तान के गिलगित बाल्टिस्तान के डायमेर जिले में शुक्रवार की सुबह साढ़े पांच निजी यात्री बस सुदूर पहाड़ी इलाके से फिसलकर सिंधु नदी के तट पर गिर गई। इस हादसे में 20 लोगों (Bus falls on the banks of Indus river in Pakistan, 20 people killed) की मौत हो गई। इनमें तीन महिलाएं भी हैं। बस लगभग 30 यात्रियों को लेकर रावलपिंडी से गिलगित जा रही थी।

- Advertisement -

Pakistan News| रावलपिंडी से हुंजा जा रही थी बस, चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया

बस गिलगित-बाटलिस्तान क्षेत्र के डायमेर जिले में काराकोरम मार्ग पर रावलपिंडी से हुंजा जा रही थी। रास्ते में चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। इस कारण बस फिसलकर खाई में जा गिरी। बस में सवार कई लोगों जख्मी हो गए। लगभग 15 लोगों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं कई शव को बरामद किया गया है। सूत्रों की मानें तो मरने वालों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं। मरने वालों की संख्या बढ़ भी सकती है क्योंकि घायलों की हालत गंभीर है। अब तक 20 लोगों की मौत हो चुकी है।

- Advertisement -

Pakistan News| पांच घायल यात्रियों की हालत बेहद गंभीर

जानकारी के अनुसार, हादसे में अन्य 21 यात्री घायल हैं। इनमें से ज्यादातर की हालत नाजुक है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।  घायलों को चिलास अस्पताल भेजा गया।डायमेर के डिप्टी कमिश्नर फैयाज अहमद ने कहा है कि कम से कम पांच घायल यात्रियों की हालत बेहद गंभीर है। इनमें से दो को गिलगित शहर में स्थानांतरित कर दिया गया है।

Pakistan News| दुर्घटना चिलास शहर से 20 किलोमीटर दूर

प्रभावित क्षेत्र में राहत और बचाव अभियान पूरा हो चुका है। इस अभियान में सेना के हेलीकॉप्टरों का सहारा लिया गया गया। यह दुर्घटना चिलास शहर से 20 किलोमीटर दूर हुई। प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने निर्देश दिया है कि घायलों को हर संभव चिकित्सा उपचार प्रदान किया जाए।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Samastipur News समस्तीपुर में धान खरीद पड़ी सुस्त, 1100 से ज्यादा आवेदन के बाद भी किसानों की बढ़ी टेंशन

Samastipur News: समस्तीपुर जिले में धान की सरकारी खरीद बेहद सुस्त चल रही है। 1188 आवेदनों के मुकाबले अब तक सिर्फ 47 किसानों से 108 मीट्रिक टन धान की खरीद हो सकी है।

Sitamarhi News सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर मुख्य पथ पर तेज रफ्तार बाइक ने बालू कारोबारी को रौंदा, मौत

Sitamarhi News: सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर मुख्य पथ पर तेज रफ्तार बाइक की ठोकर से बालू कारोबारी की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस को सौंपा।

Sitamarhi News बेंगलुरु से घर लौट रहे युवक की हाजीपुर स्टेशन पर ट्रेन हादसे में मौत, परिवार में कोहराम

Sitamarhi News: बेंगलुरु से घर लौट रहे सुरसंड के युवक गुड्डू राइन की हाजीपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन हादसे में मौत हो गई। पीएमसीएच में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

Darbhanga Crime | जमीन के लिए खूनी संघर्ष: मां और बड़े भाई पर टेंगारी से हमला, नकदी-जेवरात ले भागे

Jale News: जाले के रेवढ़ा गांव में जमीन बंटवारे के विवाद में छोटे बेटे पर मां और बड़े भाई पर टेंगारी से हमला करने का आरोप है। घर से डेढ़ लाख रुपये और जेवरात भी ले जाने की प्राथमिकी दर्ज