back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 15, 2026
spot_img

फ्रांस में बेकाबू हुआ कोरोना, शुक्रवार से एक बार फिर लागू किया जाएगा लॉकडाउन

spot_img
- Advertisement - Advertisement

पेरिस, देशज न्यूज। फ्रांस में कोरोना वायरस के तेजी से बढ़ रहे मामलों को नियंत्रण में करने के लिए सरकार को मजबूरन एक बार फिर नया देशव्यापी लॉकडाउन लगाना पड़ रहा है, जिसे शुक्रवार से लागू किया जाएगा।

- Advertisement -

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने बुधवार शाम को इसकी घोषणा की. उन्होंने देश को संबोधित करते हुए कहा कि नए लॉकडाउन में घर के बाहर जाने के लिए केवल अधिकृत अनुमति दी जायेगी. इसके अलावा काम पर जाने के लिए, चिकित्सा नियुक्ति के लिए, सहायता प्रदान करने के लिए और खरीदारी पर जाने के लिए ही घर से बाहर जाने की अनुमति होगी।

- Advertisement -

राष्ट्रपति ने कहा कि पहले के लॉकडाउन के मुकाबले इस बार नर्सरी, प्राथमिक विद्यालय और मध्य विद्यालय खुले रहेंगे. उन्होंने कहा कि हमारे बच्चे स्कूल प्रणाली के साथ संपर्क में रहेंगे और शिक्षा से वंचित नहीं होंगे।

- Advertisement -

फ्रांस में पिछले 24 घंटो के दौरान कोरोना संक्रमण से 523 लोगों की मौत हुई है और 33,417 लोग संक्रमित हुये हैं. वही कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 35,541 और संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 198,695 हो गया है।

फ्रांस की डेटा वेबसाइट के अनुसार वर्तमान में कोविड-19 के 18,978 मरीजों को विभिन्न अस्पतालों में उपचार किया जा रहा है, जिनमें से 2918 की हालत गंभीर है और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

साप्ताहिक राशिफल 15 से 21 फरवरी 2026 – ग्रहों के शुभ प्रभाव से सफलता की ओर

Weekly Horoscope Weekly Horoscope: ज्योतिष शास्त्र के गूढ़ रहस्यों को उजागर करता यह साप्ताहिक राशिफल...

सोनम कपूर न्यूज़: बेबी बंप फ्लॉन्ट कर अभिनेत्री ने पिंक साड़ी में ढाया कहर, तस्वीरें हुईं वायरल

सोनम कपूर न्यूज़: बेबी बंप फ्लॉन्ट कर अभिनेत्री ने पिंक साड़ी में ढाया कहर,...

Free Fire Max Redeem Codes: फ्री फायर मैक्स के लेटेस्ट कोड्स से पाएं मुफ्त रिवॉर्ड्स, यहां देखें

Free Fire Max Redeem Codes: मोबाइल गेमिंग की दुनिया में Garena Free Fire Max...

शाहिद कपूर डांस: इन 5 अंडररेटेड गानों में भी एक्टर ने दिखाया था अपना बेमिसाल जलवा!

Shahid Kapoor Dance: बॉलीवुड के सबसे ऊर्जावान और बेहतरीन डांसर्स में से एक शाहिद...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें