spot_img

Iran President Raisi Dead| ईरान के राष्ट्रपति और विदेश मंत्री की मौत, आग का गोला बना हेलिकॉप्टर, नौ लोग थे सवार, मिला मलबा

spot_img
- Advertisement -

Iran President Raisi Dead | ईरान के राष्ट्रपति और विदेश मंत्री की मौत, आग का गोला बना हेलिकॉप्टर। जहां, ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी (63) का हेलिकॉप्टर दुर्घटना में इंतकाल (Iran President Raisi dead) हो गया।

- Advertisement -

- Advertisement -

Iran President Raisi Dead| राजधानी तेहरान से लगभग 600 किमी पर हादसा

यह घटना ईरान की राजधानी तेहरान से लगभग 600 किलोमीटर (375 मील) उत्तर-पश्चिम में अजरबैजान देश की सीमा पर स्थित शहर जोल्फा के पास हुई। राईसी रविवार तड़के अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव के साथ एक बांध का उद्घाटन करने के लिए अजरबैजान में थे। यह तीसरा बांध है जिसे दोनों देशों ने अरास नदी पर बनाया है।

- Advertisement -

Iran President Raisi Dead | रईसी के दुर्घटनाग्रस्त हेलिकॉप्टर का मलबा अजरबैजान की पहाड़ियों पर मिला

ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी के दुर्घटनाग्रस्त हेलिकॉप्टर का मलबा अजरबैजान की पहाड़ियों पर मिल गया है। हेलिकॉप्टर में राष्ट्रपति के साथ ईरान के विदेश मंत्री होसैन अमीराब्दुल्लाहियन समेत नौ लोग सवार थे। इरान के प्रमुख समाचार पत्र तेहरान टाइम्स और इरान इंटरनेशनल (अंग्रेजी संस्करण) की रिपोर्ट में हेलिकॉप्टर का मलबा मिलने की पुष्टि हुई है।

Iran President Raisi Dead | इसमें राष्ट्रपति रईसी और ईरान के विदेश मंत्री होसैन अमीराब्दुल्लाहियन समेत नौ लोग सवार थे

इसमें राष्ट्रपति रईसी और ईरान के विदेश मंत्री होसैन अमीराब्दुल्लाहियन समेत नौ लोग सवार थे। इनके जिंदा होने की उम्मीदें धूमिल हो गई हैं। जुटी रेड क्रिसेंट की टीम ने कहा है कि दुर्घटनास्थल पर जीवन के कोई संकेत नहीं हैं। उनका हेलिकॉप्टर रविवार शाम 7ः30 बजे अजरबैजान के पास लापता हो गया था। रातभर इसकी तलाश की गई। इलाके में भारी बारिश, कोहरा और ठंड की वजह से बचाव अभियान में दिक्कत आई। इस अभियान के दौरान तीन बचावकर्मी गायब हो गए हैं।

Iran President Raisi Dead | बांध का उद्घाटन कर लौट रहे थे स्वदेश

इस्लामिक रिपब्लिक न्यूज एजेंसी के अनुसार, रईसी 19 मई की सुबह अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव के साथ एक बांध का उद्घाटन करने गए थे। लौटते वक्त अजरबैजान की सीमा के करीब ईरान के वरजेघन शहर में यह हादसा हुआ। अधिकारियों का कहना है कि ईरानी राष्ट्रपति रईसी अमेरिका में बने बेल 212 हेलिकॉप्टर पर सवार थे।

Iran President Raisi Dead | दो ब्लेड वाला यह एयरक्राफ्ट मीडियम साइज का हेलिकॉप्टर

दो ब्लेड वाला यह एयरक्राफ्ट मीडियम साइज का हेलिकॉप्टर है। इसमें पायलट सहित 15 लोग बैठ सकते हैं। इसमें राष्ट्रपति रईसी, विदेश मंत्री होसैन के अलावा हेलिकॉप्टर में पूर्वी अजरबैजान प्रांत के गवर्नर मलिक रहमती, तबरीज के इमाम मोहम्मद अली अलेहाशेम, एक पायलट, को-पायलट, क्रू चीफ, हेड ऑफ सिक्योरिटी और बॉडीगार्ड सवार थे। उनका हेलिकॉप्टर रविवार शाम 7ः30 बजे अजरबैजान के पास लापता हो गया था।

 

यह भी पढ़ें:  Patna Zoo: बिहार के संजय गांधी जैविक उद्यान में अब हाईटेक सफारी, जानें नई सुविधाएं

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

यह भी पढ़ें:  Chandigarh BJP Grenade Attack: दहला चंडीगढ़, भाजपा मुख्यालय पर ग्रेनेड से हमला, पाकिस्तान कनेक्शन की आशंका!

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Infinix Note 60 Pro भारत में 13 अप्रैल को होगा लॉन्च: जानिये क्या हैं खास फीचर्स

Infinix Note 60 Pro: Infinix Note 60 Pro भारत में 13 अप्रैल को लॉन्च...

IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स का सनराइजर्स हैदराबाद पर दबदबा, देखें मैच का पूरा लेखा-जोखा

IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स ने एक बार फिर साबित किया कि वे इस...

Bajaj Pulsar NS400Z: 350cc इंजन वाली नई पल्सर देगी ₹2 लाख के बजट में ज़बरदस्त परफॉरमेंस

Bajaj Pulsar NS400Z: नई Bajaj Pulsar NS400Z 350cc इंजन के साथ भारत में लॉन्च...

कुलदीप यादव का जादू, लखनऊ पर दिल्ली की शानदार जीत का सूत्रधार!

Kuldeep Yadav: दिल्ली कैपिटल्स ने बुधवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ शानदार जीत...