spot_img

Pakistan News| रूस, इंडोनेशिया समेत 12 देशों के राजनयिकों के सुरक्षा काफिले पर आतंकी हमला, वैन को रिमोट कंट्रोल बम से उड़ाया

spot_img
- Advertisement -

- Advertisement -

पाकिस्तान (pakistan news । DeshajTimes.Com) के उत्तरी प्रांत खैबर पख्तूनख्वा में आतंकवादियों ने स्वात जिले के मलम जब्बा में कई देशों के राजनयिकों को ले जा रहे सुरक्षा काफिले को निशाना बनाते हुए उसे रिमोट बम से उड़ा दिया है।

- Advertisement -

IED से किया आतंकवादियों ने काफिले के गाड़ी में विस्फोट

आतंकवादियों ने काफिले के गाड़ी को इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) से विस्फोट किया। हमले में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई है। पांच अन्य घायल हो गए। घायलों को सैदु शरीफ के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी विदेशी दूत सुरक्षित बताए जा रहे हैं। उन्हें खैबर पख्तूनख्वा के कड़ी सुरक्षा में इस्लामाबाद भेजा गया है।

- Advertisement -

खैबर पख्तूनख्वा के स्वात जिले में यह यह घटना तब हुई

खैबर पख्तूनख्वा के स्वात जिले में यह यह घटना तब हुई जब एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) में विस्फोट किया गया। इसका लक्ष्य विशेष रूप से राजनयिकों के साथ चल रहे पुलिस सुरक्षा वाहन थे।

यह भी पढ़ें:  Petrochemicals Import Duty: देश को बड़ी राहत, पेट्रो केमिकल्स आयात शुल्क पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 30 जून तक मिलेगी छूट

हालांकि, गनीमत रही की हमले में सभी राजनयिक सुरक्षित रहे। किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।विस्फोट के बाद पुलिस और सुरक्षा बलों की एक बड़ी टुकड़ी ने इलाके की घेराबंदी की और जांच शुरू की।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह स्पष्ट नहीं है कि यह रिमोट कंट्रोल बम था या कोई समयबद्ध उपकरण। खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री अली अमीन गंडापुर ने प्रांतीय पुलिस प्रमुख से रिपोर्ट मांगी है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Infinix Note 60 Pro भारत में 13 अप्रैल को होगा लॉन्च: जानिये क्या हैं खास फीचर्स

Infinix Note 60 Pro: Infinix Note 60 Pro भारत में 13 अप्रैल को लॉन्च...

IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स का सनराइजर्स हैदराबाद पर दबदबा, देखें मैच का पूरा लेखा-जोखा

IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स ने एक बार फिर साबित किया कि वे इस...

Bajaj Pulsar NS400Z: 350cc इंजन वाली नई पल्सर देगी ₹2 लाख के बजट में ज़बरदस्त परफॉरमेंस

Bajaj Pulsar NS400Z: नई Bajaj Pulsar NS400Z 350cc इंजन के साथ भारत में लॉन्च...

कुलदीप यादव का जादू, लखनऊ पर दिल्ली की शानदार जीत का सूत्रधार!

Kuldeep Yadav: दिल्ली कैपिटल्स ने बुधवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ शानदार जीत...